वनप्लस 3 से महंगा हो सकता है वनप्लस 3टी स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2016 12:34 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी स्मार्टफोन वनप्लस 3 से महंगा होगा
  • वनप्लस 3 की कीमत 30,000 रुपये से कम है
  • वनप्लस 3टी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
वनप्लस इस साल दिसंबर में वनप्लस 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। इस अपग्रेडेड वेरिएंट में एक नया प्रोसेसर होगा और यह लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न पर चलेगा। अब, एक नए लीक में इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हुआ है।

जाने माने टिप्सटर इवान ब्लास के मुताबिक, वनप्लस 3टी की कीमत मौज़ूदा वनप्लस 3 से 80 डॉलर (करीब 5,400 रुपये) ज्यादा होगी। टिप्सटर का दावा है कि अपग्रेडड स्मार्टफोन को 479 डॉलर (करीब 32,100 रुपये) में बेचा जाएगा। कीमत बढ़ने के बावज़ूद यह फोन बाजार में उपलब्ध दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन से ज्यादा किफ़ायती है। ऐप्पल और गूगल दोनों के फ्लैगशिप हैंडसेट की कीमत वनप्लस 3 और कथित वनप्लस 3टी स्मार्टफोन से कहीं ज्यादा है।

वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है जबकि वनप्लस3 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। नए वेरिएंट के एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। उम्मीद है कि वनप्लस 3टी का डिज़ाइन कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा ही होगा और यह डैश चार्ज फंक्शनालिटी भी सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा खबर है कि कंपनी वनप्लस 3 में दिए गए ऑप्टिक ओलेड डिस्प्ले की जगह वनप्लस 3टी में एलसीडी डिस्प्ले देगी। हालांकि, कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने हाल ही में कहा था कि कंपनी आने वाले समय में ऑप्टिक ओलेड डिस्प्ले देगी।
Advertisement

ये सभी खबरें अभी अनुमान और लीक पर आधारित हैं। वनप्लस ने अभी तक वनप्लस 3टी के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि इन खबरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.