वनप्लस 3टी जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 25 नवंबर 2016 17:02 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने ट्वीट करके किया इशारा
  • वनप्लस 3टी को सबसे पहले अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया गया था
  • यह वनप्लस 3 का पावरफुल प्रोसेसर व बेहतर फ्रंट कैमरे वाला वेरिएंट है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने हाल ही में वनप्लस 3टी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह कंपनी के लोकप्रिय वनप्लस 3 स्मार्टफोन का ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर फ्रंट कैमरे वाला वेरिएंट है। हालांकि, कंपनी ने इस हैंडसेट को पहले अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया था। अब जो जानकारियां सामने आईं हैं, उनके आधार पर कहा जा सकता है कि इस हैंडसेट को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी पेश किया जाएगा।

सबसे पहले वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने ट्वीट करके इस ओर इशारा किया। इसके बाद वनप्लस इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ऐसी ही जानकारी सार्वजनिक की गई। वनप्लस इंडिया ने लिखा, गेस हू इज़ कमिंग टू टाउन। ट्वीट में एक तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया था जिसमें लिखा था, "द बेस्ट इज़ अबाउट टू गेट बेटर।" हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वनप्लस 3टी को भारत में किस दिन लॉन्च किया जाएगा।

(पढ़ें: वनप्लस 3टी और वनप्लस 3 के बीच क्या हैं अंतर?)

इस बीच वनप्लस 3टी की बिक्री अमेरिकी मार्केट में शुरू हो गई  है। वनप्लस 3टी के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। वनप्लस 3टी का 64 जीबी वेरिएंट 439 डॉलर (करीब 29,800 रुपये) और 128 जीबी मॉडल 479 डॉलर (करीब 32,500 रुपये) में मिलेगा। अमेरिका में इस स्मार्टफोन को 22 नवंबर से और यूरोप में 26 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में फर्क की बात करें तो नए स्मार्टफोन में तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जबकि ओरिजिनल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। नया फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है जबकि वनप्लस 3 सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही मिलता है।
Advertisement

बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। जबकि वनप्लस 3 में सोनी आईएमएक्स179 के साथ 1.4 माइक्रोन पिक्सल का 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है जबकि वनप्लस 3 में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus 3T, Oneplus 3T India Launch, Oneplus 3T Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.