वनप्लस 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जून 2016 06:36 IST
वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 को मंगलवार को लॉन्च कर दिया। कंपनी का चौथा स्मार्टफोन भारत में 27,999 रुपये में मिलेगा। यह ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। भले ही कंपनी ने इस बार इनवाइट सिस्टम इस्तेमाल में नहीं लाने का फैसला किया है, लेकिन लॉन्च के तुरंत बाद सीमित संख्या में ही हैंडसेट उपलब्ध होने की उम्मीद है।

(जानें: वनप्लस 3 के सारे स्पेसिफिकेशन)

लॉन्च के वक्त वनप्लस 3 ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। आने वाले दिनों में इसका सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। मेटल बॉडी वाला यह स्मार्टफोन स्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय से बना है जो 7.35 मिलीमीटर पतला है। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट (दो कोर की स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ और दो कोर की 1.6 गीगाहर्ट्ज़) है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह 6 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इन स्पेसिफिकेशन के साथ इस प्राइस सेगमेंट की वनप्लस 3 की सीधी भिड़ंत शाओमी एमआई 5 से होगी जिसकी कीमत 24,999 रुपये है।

(जानें: वनप्लस 3 बनाम शाओमी एमआई 5)

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने वाला यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। कंपनी ने इस बार ऑप्टिक एमोलेड स्क्रीन का इस्तेमाल किया है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी पोर्ट के साथ आता है और इसमें 3.5 एमएम वाला ऑडियो जैक भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में एक होमबटन भी है जो फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करता है। यह अलर्ट स्लाइडर के अलावा कैपेसिटिव हार्डवेयर कीज़ के साथ आता है।
Advertisement


वनप्लस 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स 298 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस और पीडीएएफ से लैस है। इसके अलावा प्राइमरी कैमरा रॉ इमेज सपोर्ट, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एक स्माइल कैप्चर मोड के साथ आएगा। फ्रंट कैमरे में सोनी आईएमएक्स179 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट कैमरे से भी यूज़र 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता ।
Advertisement

वनप्लस 3 भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ आता है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। वनप्लस 3 का डाइमेंशन 152.7x74.7x7.35 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। कंपनी ग्राहकों को हैंडसेट के साथ एक डैश चार्ज एडप्टर देगी जो कंपनी की फास्ट चार्ज़िंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इससे यूज़र मात्र 30 मिनट के चार्ज़ में 60 फीसदी तक बैटरी पावर पा सकते हैं।

फोन खरीदने वाले ग्राहकों को सावन प्रो का 12 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, 12 महीने के लिए आइडिया का डबल डेटा ऑफर, वनप्लस केयर ऑफर के तहत 12 महीने के लिए एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और किंडल ऐप पर 12 महीने का ऑफर मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.