वनप्लस 2 स्मार्टफोन का सस्ता वेरिएंट भारत में बिकना शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जनवरी 2016 11:45 IST
वनप्लस ने पिछले साल जुलाई महीने में वनप्लस 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस वक्त पर हैंडसेट के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही 24,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। चीन की इस कंपनी ने लॉन्च के दौरान कहा था कि वह हैंडसेट के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में साल के अंतर तक 22,999 रुपये में उपलब्ध कराएगी। हालांकि, वह अपने इस वादे को निभा नहीं पाई। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने आखिरकार हैंडसेट के 16 जीबी वेरिएंट मॉडल को भारत मे उपलब्ध करा दिया है। यह वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। 64 जीबी वेरिएंट की तरह इसे भी खरीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

जहां तक स्पेसिफिकेशन का सवाल है तो 16 जीबी वाले वनप्लस 2 के सेपिसिफिकेशन 64 जीबी मॉडल वाले ही हैं। एक अंतर स्टोरेज का है और दूसरा रैम का। 16 जीबी वाला मॉडल 3 जीबी रैम के साथ आएगा।
Advertisement

वनप्लस 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट, एड्रेनो 430 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का 16 इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट साल के अंत तक 22,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस 2 में कंपनी ने अपने कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया है, जो एंड्रॉयड 5.1 पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वनप्लस 2 में 1.3 माइक्रोन सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस और ओआईएस के साथ 13 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.