इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.4 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा दिया जाएगा
इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
Photo Credit: OnePlus
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग फीचर्स मिलेंगे।
चीन में OnePlus Gaming Conference के दौरान OnePlus ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में BOE का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का गेमिंग मोड में रिफ्रेश रेट 185 Hz तक होगा। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में OnePlus ने इस स्मार्टफोन को चीन में 12 अक्टूबर को लॉन्च करने की पुष्टि की है। इंटरनेशनल मार्केट में OnePlus 16 के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 185 fps का सपोर्ट भी मिलेगा। OnePlus ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में 185 fps के सपोर्ट के लिए वह कुछ गेम पब्लिशर्स के साथ भी कार्य करेगी।
OnePlus 16 को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। OnePlus 16 के लिए तीन कलर्स के विकल्प मिलेंगे। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.4 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा दिया जाएगा। हाल ही में OnePlus के चीन के प्रेसिडेंट, Li Jie Louis ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसमे चारों साइड पर अल्ट्रा-थिन बेजेल्स मिलेंगे। OnePlus 15 की तरह इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core और 'E-Sports Triple Chip' दिए जाएंगे। OnePlus 16 में कस्टमाइज की जा सकने वाली शॉर्टकट की जाएगी, जिसमें नौ प्रिसेट फंक्शंस होंगे। इस की को सिंगल प्रेस करने पर फ्लैशलाइट और रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स एक्टिवेट हो जाएंगे। आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 होगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।