OnePlus 16 में मिल सकते हैं सबसे धांसू फीचर्स, 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी, 240Hz डिस्प्ले!

OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर बताया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मई 2026 09:19 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिलने वाला है।
  • OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर बताया गया है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

OnePlus 15 का सक्सेसर 9000mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आ सकता है।

OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन को लेकर लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। फोन कंपनी के सबसे प्रतीक्षित हैंडेसेट्स में से है जिसका इंतजार हर साल फैंस करते हैं। OnePlus 16 लॉन्च से पहले फोन के बारे में एक बड़ा दावा किया गया है जो इसकी बैटरी और कैमरा को लेकर है। फोन में विशाल बैटरी बताई गई है और कैमरा के लिए कहा गया है कि यह 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप लेंस के साथ आने वाला है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी अपने सबसे बड़े फ्लैगशिप में धांसू कैमरा क्षमता देने वाली है। आइए जानते हैं कैसा होगा OnePlus 16, और कैसे होंगे इसे खास फीचर्स। 

OnePlus 16 लॉन्च से पहले एक बार फिर इसके अहम स्पेसिफिकेशंस लीक किए गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर दावा किया है कि फोन में भारी भरकम बैटरी मिलने वाली है। इसी के साथ कंपनी इसमें हाई क्वालिटी पेरिस्कोप कैमरा इस्तेमाल कर सकती है। टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus 15  (via) का यह सक्सेसर 9000mAh की विशाल बैटरी से लैस होगा। इसी के साथ फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिलने वाला है। 

Advertisement

OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर बताया गया है जिसका मॉडल नम्बर SM8975 कहा गया है। यह क्वालकॉम का अगला चिपसेट होगा जो कि 5GHz की क्लॉक स्पीड तक जा सकता है। फोन में 185Hz तक डिस्प्ले रिफ्रेश रेट आने की बात कही गई है। टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि फोन में BOE का फ्लैट डिस्प्ले पैनल कंपनी दे सकती है जो कि अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले को लेकर कंपनी LTPO और LIPO पैकेजिंग तकनीकी का इस्तेमाल कर सकती है। इसके बेजल्स 1mm तक पतले हो सकते हैं। ये बेजल्स स्क्रीन के चारों तरफ इतने ही पतले होंगे। कहा यह भी गया है कि फोन 240Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है। 

कैमरा को लेकर भी बड़ी बात सामने आई है। फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। इसमें 1/1.x बड़ा सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन में बायोनिक X-एक्सिस वाइब्रेशन मोटर दी जा सकती है। इसमें डुअल स्पीकर्स, फुल वाटर रसिस्टेंस और समर्पित AI बटन मिल सकता है। फोन OxygenOS 17 के साथ रन करेगा जो कि Android 17 बेस्ड होगा। फोन सबसे पहले चीन में अक्टूबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.