OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग

OnePlus 15T को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 23:56 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • OnePlus 15T में 7,500 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा

Photo Credit: OnePlus

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 15T में डुअल रियर कैमरा यूनिट Oppo के LUMO इमेजिंग सिस्टम के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। 

OnePlus 15T की China Telecom की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - PLZ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया जा सकता है। OnePlus 15T में डुअल SIM हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। OnePlus 15T को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। OnePlus 15T को Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Advertisement

कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। OnePlus 15T में LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम से सटीक कलर्स और बेहतर बैलेंस के साथ क्लीयर इमेजेज मिलेंगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में शैडोलेस कहा जाने वाला एक फीचर भी होगा। इससे साधारण जेस्चर्स के साथ जल्द फोटो कैप्चर कर सकेंगे। यह स्मार्टफोन 4K अल्ट्रा HD लाइव व्यू को भी सपोर्ट करेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,669 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। यह चार्जर और प्रोटेक्टिव केस जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। OnePlus 15T में नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग इंजन होगा। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.