OnePlus 13R लॉन्च से पहले यहां आया नजर, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

OnePlus भारत समेत ग्लोबल मार्केट में जनवरी 2025 में OnePlus 13 लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 18:45 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus भारत में जनवरी 2025 में OnePlus 13R लॉन्च करने वाला है।
  • OnePlus फोन गीकबेंच पर नजर आया है, जिसे OnePlus 13R कहा जा रहा है।
  • OnePlus 13R में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

OnePlus 12R में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus भारत समेत ग्लोबल मार्केट में जनवरी 2025 में OnePlus 13 लॉन्च करने वाला है। इस लॉन्च इवेंट में OnePlus 13 के साथ OnePlus 13R और OnePlus Watch 3 भी शामिल हो सकते हैं। यह इवेंट कथित तौर पर 7 जनवरी को आयोजित किया जाना है। OnePlus 13R को OnePlus Ace 5 का रीब्रांड कहा जा रहा है, जो कि जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च होने से पहले नया OnePlus फोन गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर नजर आया है, जहां इसके परफॉर्मेंस और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको OnePlus 13R के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus का नया फोन आया गीकबेंच पर नजर


OnePlus का आगामी फोन CPH2691 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर नजर आया है, जो कि OnePlus 13R का भारतीय वेरिएंट हो सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ BIS सर्टिफिकेशन पर नजर आया था। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन ने सिंगल कोर में 2,189 स्कोर और मल्टी-कोर में 6,613 स्कोर हासिल किया है।
 


OnePlus 13R Specifications (Expected)


OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस पहले ही सामने आ चुके हैं, जिसका खुलासा 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट से हुआ था। OnePlus 13R में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल होगा। आगामी फोन में Adreno 750 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। आगामी वनप्लस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोन Nebula Noir और Astral Trail कलर्स में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  8. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  7. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  8. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.