OnePlus 13 होगा Snapdragon 8 Gen 4 के साथ लॉन्च! लीक में हुआ खुलासा क्या कुछ होगा खास

OnePlus 13 के नए प्रोटोटाइप में एक बड़ी 2K डिस्प्ले है। हाल ही में एक लीक में दावा किया गया था कि यह अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 14:20 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 के नए प्रोटोटाइप में एक बड़ी 2K डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13 में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर अपने नेक्स्ट जनरेशन के फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 पर काम कर रहा है। जबकि OnePlus 12 को दिसंबर 2023 में चीन में पेश किया गया था, ऐसा लग रहा है कि इसका उत्तराधिकारी जल्द आ सकता है। एक नई लीक में, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि OnePlus 13 से क्या उम्मीद की जा सकती है। आइए OnePlus 13 के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

OnePlus 13 Features, Specifications (Expected)

DCS के अनुसार, OnePlus 13 के डिजाइन में बदलाव हो रहा है, जिसमें सामान्य हिंज-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल डिजाइन को हटा दिया गया है जो कि पिछले कुछ सालों से मिल रहा है। OnePlus 13 के नए प्रोटोटाइप में एक बड़ी 2K डिस्प्ले है। हाल ही में एक लीक में दावा किया गया था कि यह अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।

DCS की लीक से पता चला है कि OnePlus, Oppo Find X7 Ultra जैसा होने के लिए OnePlus 13 के इमेजिंग सिस्टम को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि इसका 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप लेंस एक बेहतर फोटोग्राफी प्रदान करेंगे। इसके अलावा OnePlus में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट का पहला बैच मिल सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि क्वालकॉम इस साल अक्टूबर में Snapdragon 8 Gen 4 को पेश करेगा। यह भी कहा जा रहा है कि नई चिप वाले Xiaomi 15 और 15 Pro इस साल इसी महीने में लॉन्च होंगे। अब जबकि वनप्लस 13 को पहले SD8G4 स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च करने की बात कही जा रही है, तो संभावना है कि यह इस साल अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है।

आपको बता दें कि OnePlus इस महीने चीन में OnePlus Ace 3V लॉन्च कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यह बिल्कुल नए Snapdragon 7+ Gen 3 चिप से लैस पहला फोन होगा। इस साल की दूसरी छमाही में चीनी बाजार में Snapdragon 8 Gen 3 से लैस OnePlus Ace 3 Pro आ सकता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.