OnePlus 13s में मिलेगा नया कस्टमाइजेबल ‘Plus Key’ बटन, इंडिया में जल्द होगा लॉन्च

भारत में OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon दोनों पर OnePlus 13s की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। फोन को भारत में ब्लैक वेलवेट और पिंक सैटिन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2025 12:36 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग OnePlus 13s में एक 'Plus Key' मिलेगी
  • नया एक्स्ट्रा बटन दरअसल एक कस्टम बटन है
  • इसे यूजर अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13s बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है और कंपनी ने अब तक इसके कई खास फीचर्स को टीज कर दिया है। OnePlus ने कन्फर्म किया है कि फोन में एक नया ‘Plus Key' बटन मिलेगा, जो पूरी तरह से कस्टमाइज किया जा सकेगा। ये बटन लेफ्ट एज पर दिया गया है, यानी वहीं, जहां पहले OnePlus का ट्रेडिशनल अलर्ट स्लाइडर हुआ करता था। कंपनी इस बार अपने फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट डिस्प्ले ऑफर कर रही है।

OnePlus ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि अपकमिंग OnePlus 13s में एक 'Plus Key' मिलेगी। नया एक्स्ट्रा बटन दरअसल एक कस्टम बटन है, जिसे यूजर अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसे कैमरा बटन, स्क्रीनशॉट शॉर्टकट, ट्रांसलेशन टूल्स या DND/वाइब्रेशन मोड जैसे फीचर्स के लिए यूज किया जा सकता है। यही नहीं, अगर किसी को ये फीचर पसंद ना आए, तो इस बटन को डिसेबल भी किया जा सकता है। यह नया एक्सपेरिमेंट काफी हद तक OnePlus 13T जैसे मॉडल से मिलता-जुलता है, जो पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है।

भारत में OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon दोनों पर OnePlus 13s की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। फोन को भारत में ब्लैक वेलवेट और पिंक सैटिन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि लॉन्च डेट का अभी ऑफिशियल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माइक्रोसाइट और लगातार हो रहे टीजर्स से साफ है कि फोन जल्द मार्केट में एंट्री करने वाला है। यह फोन OnePlus के ऑनलाइन स्टोर और Amazon इंडिया के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फोन का डिजाइन OnePlus 13T से इंस्पायर्ड लगता है, जिसमें पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। फ्रंट में पंच-होल कटआउट वाली 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी। फोन के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन होंगे। यह OnePlus का पहला ऐसा इंटरनेशनल मॉडल होगा जो पुराने अलर्ट स्लाइडर की जगह इस नए Plus Key कस्टम बटन के साथ आएगा। हालांकि OnePlus ने अभी तक कैमरा स्पेसिफिकेशन, बैटरी और चार्जिंग जैसी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.