OnePlus 13 होगा 31 अक्टूबर को लॉन्च, डिजाइन और कलर वेरिएंट्स ऐसे होंगे

OnePlus ने अब OnePlus 13 की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 09:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 चीन में 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे लॉन्च होगा।
  • OnePlus 13 तीन कलर्स में उपलब्ध होगा।
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की BOE डिस्प्ले होगी

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने लंबे समय से आ रही लीक्स और अफवाहों के बाद अब OnePlus 13 की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। OnePlus चीन में 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे (स्थानीय समय) एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 13 दस्तक देगा। वनप्लस के नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। आइए वनप्लस 13 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 Design


OnePlus 13 तीन कलर्स में उपलब्ध होगा। व्हाइट डॉन वर्जन में लेटेस्ट सिल्क ग्लास टेक्नोलॉजी है, जो एक स्लीक और एलिगेंट अपीरियंस प्रदान करती है। ब्लू मोमेंट में बेबीस्किन टेक्सचर पेश करने वाला इंडस्ट्री का पहला प्रोडक्ट है, जो सॉफ्ट, स्किन जैसा फील प्रदान करता है। आखिर में ओब्सीडियन सीक्रेट एबोनी वुड ग्रेन ग्लास फिनिश के साथ आता है, जिसमें नेचुरल वुड फील के साथ एक यूनिक और रिफाइंड लुक मिलता है।

डिजाइन के मामले में वनप्लस 13 के फ्रंट पर एक माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। पिछले मॉडल्स से अलग कैमरा मॉड्यूल डिवाइस के फ्रेम के साथ फ्यूज नहीं होता है। कैमरा आईलैंड में तीन लेंस और एक एलईडी फ्लैश यूनिट एक रेकटेंगुलर स्ट्रक्चर में सिममेट्रिकल एडजेस्ट होता है। सर्कुलर मॉड्यूल के चारों ओर एक मैटल रिंग है, जो एलिगेंस फील प्रदान करने के साथ कैमरा सेटअप को बाकी बैक पैनल से अलग करती है।

इसमें एक होरिजोंटल लाइन है जो कैमरा मॉड्यूल से कॉर्नर तक फैली हुई है और उस पर "H" (हैसलब्लैड) लोगो है। कैमरा मॉड्यूल के नीचे एम्बेडेड, वनप्लस लोगो क्लीन डिजाइन बरकरार रखता है। फोन के कॉर्नर मैटेलिक हैं, जो प्रीमियम फील प्रदान करते हैं। वनप्लस ने इसके डिजाइन का खुलासा करने के लिए कुछ टीजर जारी किए हैं। अभी तक स्मार्टफोन के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।


Advertisement
OnePlus 13 Specifications


लीक से पता चला था कि OnePlus 13 में 6.82 इंच की BOE डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 24GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा। फोन में 0916T वाइब्रेशन मोटर और IP69 रेट चेसिस मिलेगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.