OnePlus 13, 13R को भारत में 16GB रैम, 512GB तक स्टोरेज के साथ किया जाएगा लॉन्च! कलर ऑप्शन भी हुए लीक

अभी तक OnePlus ने अपकमिंग OnePlus 13R के नाम की पुष्टि भी नहीं की है और समान टिप्सटर ने इसके कॉन्फिगरेशन और कलर ऑप्शन को भी लीक किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 15:51 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 13 को चीन से बाहर दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होगा किया जाएगा
  • इसमें 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट शामिल होंगे
  • OnePlus 13R 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल कॉन्फिगरेशन में आएगा

OnePlus 13 को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद अब कंपनी अपनी Ace सीरीज के दो फ्लैगशिप को घरेलू बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। Ace 5 लाइनअप में दो मॉडल, Ace 5 और Ace 5 Pro शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें से प्रो मॉडल केवल चीन के लिए एक्सक्लूसिव होगा और वेनिला मॉडल के पिछली जनरेशन के समान ग्लोबल मार्केट में OnePlus 'R' सीरीज के समान सभवत: OnePlus 13R के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, एक टिप्सटर ने ग्लोबल मार्केट में लिए OnePlus 13 और 13R के वेरिएंट और कलर ऑप्शन की डिटेल्स लीक है।

X पर एक पोस्ट में टिपस्टर (@MysteryLupin) ने ग्लोबल मार्केट के लिए OnePlus 13 और OnePlus 13R के कॉन्फिगरेशन और कलर ऑप्शन की डिटेल्स जारी की है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इन स्मार्टफोन को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में कुछ बदलावों के साथ पेश करने वाली है। 

टिप्सटर के मुताबिक, वनप्लस 13 को चीन से बाहर दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होगा किया जाएगा, जिसमें 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट शामिल होंगे। इनमें से बेस 12GB + 256GB मॉडल को केवल ब्लैक एक्लिप्स कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जो चीन में लॉन्च हुए मूनलाइट ब्लैक से मिलता जुलता हो सकता है। वहीं, हाई-एंड वेरिएंट अधिक वाइब्रेंट मिडनाइट ओशियन और आर्कटिक डॉन कलर ऑप्शन में आ सकता है।

अभी तक OnePlus ने अपकमिंग OnePlus 13R के नाम की पुष्टि भी नहीं की है और समान टिप्सटर ने इसके कॉन्फिगरेशन और कलर ऑप्शन को भी लीक किया है। दावा किया गया है कि फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल कॉन्फिगरेशन में आएगा और इसे नेबुला नॉयर और एस्ट्रल ट्रेल कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। जैसा कि हमने बताया, यह चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 5 का रीबैज हो सकता है। फोन के कुछ लीक्स को सच मानें तो यह BOE के 1.5K रिजॉल्यूशन वाले OLED फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करेगा। वहीं, इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  3. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  4. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  5. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  6. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  7. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  8. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  9. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  10. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.