OnePlus 13R का लॉन्‍च जल्‍द! इस सर्टिफ‍िकेशन साइट पर आया नजर

वनप्‍लस ने इस डिवाइस पर कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन ग्‍लोबल सर्टिफ‍िकेशन फोरम (GCF) पर नए वनप्‍लस को स्‍पॉट किया गया है।

OnePlus 13R का लॉन्‍च जल्‍द! इस सर्टिफ‍िकेशन साइट पर आया नजर

फोन में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX906 मेन कैमरा सेंसर मिलने की उम्‍मीद है। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

ख़ास बातें
  • OnePlus 13R जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • सर्टिफ‍िकेशन साइट पर स्‍पॉट हुई है डिवाइस
  • यह 5जी कनेक्टिविटी को करेगा सपोर्ट
विज्ञापन
OnePlus 13 को चीन में लॉन्‍च किया जा चुका है, लेकिन यह सिलसिला अभी खत्‍म नहीं हुआ है। खबरें OnePlus 13R को लेकर हैं, जो इस सीरीज का अफॉर्डेबल स्‍मार्टफोन हो सकता है। वनप्‍लस ने इस डिवाइस पर कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन ग्‍लोबल सर्टिफ‍िकेशन फोरम (GCF) पर नए वनप्‍लस को स्‍पॉट किया गया है। इससे डिवाइस के जल्‍द लॉन्‍च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। माईस्‍मार्टप्राइस ने लिस्टिंग को देखा है। दावा है कि CPH2645 मॉडल नंबर नए OnePlus 13R के लिए है। यह 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। 

क्‍योंकि यह डिवाइस तमाम बैंड्स में 5G को सपोर्ट करती है, जिसका मतलब है कि दुनियाभर में इस्‍तेमाल हो रहे टेलिकॉम नेटवर्क के साथ OnePlus 13R काम करेगा। यह भी कहा जा सकता है कि फोन को ना सिर्फ चीन में बल्कि दूसरे मार्केट्स में भी लाया जाएगा। 

कनेक्टिविटी के अलावा इस डिवाइस के बारे में ज्‍यादातर जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि OnePlus चीन में लॉन्च होने वाले Ace मॉडल्स को ग्लोबल मार्केट के लिए 'R' मॉडल्स के रूप में रीबैज करता आया है। इससे पहले घरेलू बाजार में लॉन्च किया गया OnePlus Ace 3 ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के रूप में पेश किया गया था। ऐसे में काफी संभावना बन जाती है कि चीन में अपकमिंग OnePlus Ace 5 भारत सहित ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R हो। यूं तो OnePlus Ace 5 Pro भी पिछले कुछ समय से लीक्स में बना हुआ है, लेकिन Ace Pro मॉडल्स ज्यादातर चीन के लिए एक्सक्लूसिव होते हैं।

अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें तो OnePlus 13R में 1.5K रेजॉलूशन वाला 6.78 इंच का डिस्‍प्‍ले मिल सकता है। अफवाहें हैं कि फोन में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX906 मेन कैमरा सेंसर मिलने की उम्‍मीद है। उसके साथ 50MP का सैमसंग JN1 टेलिफोटो लेंस होगा। 

OnePlus 13R में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। GCF सर्टिफ‍िकेशन यह संकेत देता है कि फोन का ग्‍लोबल लॉन्‍च जल्‍द होने वाला है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • कमियां
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2780x1264 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  2. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  3. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  4. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  5. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  7. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  8. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »