OnePlus 13 फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Gen 4 चिप के साथ अक्टूबर अंत में होगा लॉन्च!

OnePlus 12 के सक्सेसर इस फोन के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से लीक्स और अफवाहों में छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 सितंबर 2024 20:14 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 2K LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है।
  • फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

OnePlus 12 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा अपकमिंंग फोन

OnePlus 13 को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। कंपनी का यह अगला फ्लैगशिप फोन होगा जो कि बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को लेकर लेटेस्ट अपडेट कहता है कि यह फोन संभावित लॉन्च टाइमलाइन से पहले ही लॉन्च हो सकता है। फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 4 आने की संभावना है। स्मार्टफोन मेकर इसे चीन में अबकी बार कहीं ज्यादा पहले पेश कर सकती है। जिसके बाद यह ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। 

OnePlus 13 की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में बड़ा खुलासा सामाने आया है। फोन को लेकर चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि OnePlus अपने अपकमिंग फ्लैगशिप मॉडल के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस समय से पहले ही आयोजित कर सकती है। Weibo पर पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर ने बताया है कि कंपनी OnePlus 13 को चीन में अक्टूबर के अंत में, या फिर नवंबर के पहले हफ्ते में पेश कर सकती है। 

Photo Credit: Weibo/Digital Chat Station


OnePlus 13 के लिए कंपनी एक खास लॉन्च विंडो चुन सकती है जो कि नवंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकती है। यानी बहुत संभावना है कि कंपनी इस फोन को 11 नवंबर के दिन सेल पर उतार सकती है जो कि Double 11 टाइम कहा जाता है। इसे सिंगल्स डे (Single's Day) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन चीन में सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। 
 

OnePlus 13 Specifications (Leaked)

OnePlus 12 के सक्सेसर इस फोन के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से लीक्स और अफवाहों में छाए हुए हैं। फोन में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 2K LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। रियर में फोन 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आ सकता है जो कि Sony LYT-808 सेंसर हो सकता है। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसे IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.