OnePlus 12 में होगी 100W चार्जिंग! ग्‍लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर भी आया सामने, जानें

OnePlus 12 : वनप्‍लस की नई सीरीज कई दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 17:37 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस 12 सीरीज जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है
  • इससे सबसे पहले चीन में लाया जाएगा
  • नए फोन के ग्‍लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर आया सामने

वनप्‍लस 12 के ग्‍लोबल वेरिएंट में कथित तौर पर CPH2581 मॉडल नंबर होगा।

OnePlus 12 का लॉन्‍च जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, इस फ्लैगशिप सीरीज से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। हालांकि डिवाइस की लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है, पर इसके ग्‍लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर सामने आ गया है। उम्‍मीद है कि इस महीने के आखिर तक या दिसंबर की शुरुआत में OnePlus 12 सीरीज को चीन में पेश कर दिया जाएगा। बाकी मार्केट्स में उसके बाद यह डिवाइस आएगी। एक जाने-माने टिप्‍सटर ने वनप्‍लस 12 के ग्‍लोबल वेरिएंट की इन्‍फर्मेशन को शेयर किया है। 

टिप्‍सटर मुकुल शर्मा ने अपने एक्‍स हैंडल पर OnePlus12 के ग्‍लोबल वेरिएंट से जुड़ी इन्‍फर्मेशन शेयर की है। साथ ही लिखा है-100W। यह इशारा करता है कि फोन में 100 वॉट की चार्जिंग दी जा सकती है। इन्‍फर्मेशन से पता चलता है कि वनप्‍लस 12 के ग्‍लोबल वेरिएंट में कथित तौर पर CPH2581 मॉडल नंबर होगा। इमेज से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन के ग्लोबल वेरिएंट को सीबी टेस्ट सर्टिफिकेट मिल गया। 
Advertisement
 

वनप्‍लस के ग्‍लोबल वेरिएंट्स को पहले ही कई सर्टिफ‍िकेशन साइट्स जैसे- सिंगापुर के आईएमडीए, यूएई के टीडीआरए और यूरोप के ईईसी पर स्‍पॉट किया जा चुका है। गीकबेंच पर यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ देखी गई है। कहा जाता है कि वनप्‍लस 12 में 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। 
Advertisement

 इस डिवाइस में 6.8-इंच का BOE X1 पैनल होने की जानकारी भी आ चुकी है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनैस दी जाएगी। कंपनी कन्‍फर्म कर चुकी है कि उसके नए फोन में सोनी लिटिया (Sony Lytia) लेंस दिया जाएगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम कैमरा भी होगा। वनप्‍लस 12 में 5,400mAh की बैटरी हो सकती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में निराशा नहीं होगी।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.