OnePlus 12 vs Realme GT 5 Pro: कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक, किसमें कितना अंतर?

OnePlus 12 vs Realme GT 5 Pro: दोनों ही स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले से लैस आते हैं और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करते हैं। वहीं, दोनों ही स्मार्टफोन में 5,400mAh बैटरी भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 20:52 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 की चीन में 4,299 युआन (करीब 50,200 रुपये) से शुरुआत होती है
  • Realme GT 5 Pro कीमत के लिहाज से सस्ता साबित होता है
  • दोनों Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करते हैं और 5,400mAh बैटरी से लैस हैं
इसी महीने OnePlus और Realme ने अपने फ्लैगशिप, OnePlus 12 और Realme GT 5 Pro को लॉन्च किया। दोनों स्मार्टफोन एक से बढ़कर एक स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं और एक-दूसरे को कई सेगमेंट में कड़ी टक्कर देते हैं। हालांकि, दोनों में स्पेसिफिकेशन्स के मामले में कई समानताएं भी हैं। दोनों ही स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले से लैस आते हैं और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करते हैं। वहीं, दोनों ही स्मार्टफोन में 5,400mAh बैटरी भी शामिल है। हालांकि, दोनों में कुछ अंतर भी है, जो इन्हें वैल्यू-फॉर-मनी बनने की रेस में एक-दूसरे के समाने खड़ा करते हैं। चलिए बिना देरी किए OnePlus 12 और Realme GT 5 Pro में अंतर समझते हैं।
 

OnePlus 12 vs Realme GT 5 Pro

OnePlus 12 को चीन में 4,299 युआन (करीब 50,200 रुपये) से 5,799 युआन (करीब 67,800 रुपये) तक की कीमतों के साथ एक प्रीमियम दावेदार के रूप में खड़ा किया गया है, जिसमें 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल भी शामिल है।
Advertisement

वहीं, Realme GT 5 Pro कीमत के लिहाज से सस्ता साबित होता है। इसकी कीमत 3,298 युआन (करीब 38,500 रुपये) और 4,198 (करीब 49,000 रुपये) के बीच है, जो 16GB रैम और 1TB स्टोरेज तक कॉन्फिगरेशन की पेशकश करता है।
 

डिस्प्ले

डिस्प्ले से शुरुआत करें, तो OnePlus 12 में 6.82 इंच की क्वाड-एचडी+ LTPO OLED स्क्रीन है, जिसका डायनेमिक रिफ्रेश रेट 1 हर्ट्ज और 120 हर्ट्ज के बीच है। इसका पीक ब्राइटनेस सपोर्ट 4,500 nits है। वहीं, Realme GT 5 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है और OnePlus के समान ही इसका पीक ब्राइटनेस सपोर्ट भी 4,500 nits है। रियलमी का दावा है कि इसका फोन 2,160Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है।
Advertisement
 

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

OnePlus 12 और Realme GT 5 Pro, दोनों ही स्मार्टफोन 4nm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट सपोर्ट करते हैं और 1TB तक स्टोरेज से लैस आते हैं। हालांकि, OnePlus एक 24GB LPDDR5X रैम वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट के साथ भी आता है। वहीं, Realme फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम ऑप्शन मिलता है।
 

कैमरे

OnePlus 12 में Hasselblad ब्रांडेड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.6 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-808 मेन सेंसर, OIS, 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.6 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 114-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।

वहीं, Realme GT 5 Pro में OIS और f/1.6 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-808 मेन सेंसर, एक 50-मेगापिक्सल Sony IMX890 पेरिस्कोप कैमरा और 112-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेंसर शामिल है।
Advertisement

दोनों स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

बैटरी

OnePlus 12 में 100W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी मिलती है। जबकि Realme GT 5 Pro में 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी है।
Advertisement
 

कनेक्टिविटी ऑप्शन

OnePlus 12 स्मार्टफोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी ऑफर करता है। वहीं Realme GT 5 Pro भी 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी को सपोर्ट करता है।
 

आयाम

OnePlus 12 के आयाम 164.3x75.8x9.15 mm और वजन 220 ग्राम है, जबकि Realme GT 5 Pro का माप 161x75.06x9.23 mm और वजन लगभग 224 ग्राम है।
 

कुछ अन्य फीचर्स

OnePlus 12 में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग का दावा किया गया है और इसमें जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सेंसर शामिल हैं। वहीं, Realme GT 5 Pro में 3VC वेपर चैंबर आइसबर्ग कूलिंग सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, हाई-रेस और डॉल्बी ऑडियो सर्टिफिकेशन और पाम अनलॉकिंग की सुविधा है।
 
रियलमी GT 5 Pro बनाम वनप्लस 12

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.78 इंच6.82 इंच
प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 8 जेन 3स्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम
16 जीबी16 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी512 जीबी
बैटरी क्षमता
5400 एमएएच5400 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 14एंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन
1200x2780 पिक्सल1440x3168 पिक्सल

डिस्प्ले

Refresh Rate
144 Hz120 Hz
Resolution Standard
QHDQHD+
स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.786.82
रिज़ॉल्यूशन
1200x2780 पिक्सल1440x3168 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-510

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर3.4GHz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
स्नैपड्रैगन 8 जेन 3स्नैपड्रैगन 8 जेन 3
रैम
16 जीबी16 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी512 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
-नहीं
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-नहीं

कैमरा

रियर कैमरा
50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल50-मेगापिक्सल (f/1.6) + 64-मेगापिक्सल (f/2.6) + 48-मेगापिक्सल (f/2.2)
No. of Rear Cameras
33
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल32-मेगापिक्सल (f/2.4)
No. of Front Cameras
11
पॉप-अप कैमरा
-नहीं
Lens Type (Second Rear Camera)
-Telephoto
Lens Type (Third Rear Camera)
-Ultra Wide-Angle

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
realme UI 5.0OxygenOS 14

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स802.11 बी/जी/एन/एसी/एएक्स
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-
यूएसबी टाइप सी
हांहां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां
सिम की संख्या
-2

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
फेस अनलॉक
-हां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हां

सिम 1

सिम टाइप
-नैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हां

सिम 2

सिम टाइप
-नैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हां
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2780 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.