OnePlus 12 की फोटो और स्टोरेज वेरिएंट्स का खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus 12 में 6.82 इंच की डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

OnePlus 12 की फोटो और स्टोरेज वेरिएंट्स का खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 5G में 6.82 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमर से लैस होगा।
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus 12 में 24GB RAM और 1TB स्टोरेज दी जाएगी।
विज्ञापन
OnePlus कल यानी कि मंगलवार को फ्लैगशिप OnePlus 12 सीरीज लॉन्च करने वाला है। अब तक कंपनी ने पहले ही स्मार्टफोन के डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। अब, वनप्लस के प्रेसिडेंट Li Jie ने डिवाइस की नई फोटोज साझा की है, जिसमें फोन रियल डिजाइन में नजर आता है। साथ ही वीबो यूजर ने फोन के लाइव शॉट्स भी साझा किए हैं। हालांकि, इन में से किसी भी मॉडल की रैम और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा नहीं हुआ है। आइए आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


OnePlus 12 के वेरिएंट्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 12 की फोटो वीबो पर नजर आई हैं, ये आगामी फोन 16GB RAM + 512GB स्टोरेज, 16GB RAM + 1TB स्टोरेज और 24GB RAM + 1TB स्टोरेज में आएगा। जैसा कि कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि आगामी फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन में आएगा।

आगामी फोन में 6.82 इंच की डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 24GB RAM और 1TB स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमर से लैस होगा। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 64 मेगापिक्सल की तीसरा कैमरा होगा। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा। इस फोन का मॉडल नंबर PJD110 है।


OnePlus 12 का डिजाइन


नई फोटो में OnePlus 12 के व्हाइट और ग्रीन दोनों वेरिएंट के डिजाइन का पता चला है। OnePlus 12 पिछले साल के OnePlus 11 जैसा दिखता है, लेकिन कुछ अंतर हैं। फोन के रियर में कैमरा मॉड्यूल और एलईडी फ्लैश थोड़ा नीचे की ओर मौजूद है। कैमरा आईलैंड में फुल ब्रांडिंग के बजाय हैसलब्लैड के लिए एक "H" लोगो है, इसमें पहली बार एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है और एलईडी फ्लैश को मॉड्यूल से बाहर रखा गया है। फोन के फ्रंट में स्लिम बेजेल्स और एक रिपोजिशन्ड पंच-होल वाला डिस्प्ले है जो अब कैंटर्ड हो गया है। इसके अलावा इसमें स्लिम बेजेल्स और ज्यादा ऑस्पेक्ट रेशियो है। अन्य बदलावों में टॉप पर एक आईआर ब्लास्टर है और अलर्ट स्लाइडर को दाईं से बाईं रखा गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »