OnePlus 12 के नए रेंडर्स सामने आए, कैमरों में क्‍या होगा खास? जानें

OnePlus 12 : कैमरा मॉड्यूल में टॉप में दो सेंसर नजर आते हैं, जबकि नीचे एक सेंसर के साथ दूसरा कटआउट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 20:22 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस 12 के नए रेंडर्स सामने आए
  • इस साल के आखिर में लॉन्‍च हो सकते हैं नए स्‍मार्टफोन
  • सबसे पहले चीन में लॉन्‍च होगी नई वनप्‍लस सीरीज

अपकमिंग वनप्‍लस में भी हैसलब्लैड का सपोर्ट मिलेगा, जिसे H शब्‍द के साथ कैमरा मॉड्यूल में दिखाया गया है।

Photo Credit: @OnLeaks

वनप्‍लस (OnePlus) की अपकमिंग नंबर सीरीज काफी वक्‍त से चर्चाओं में है। इस साल के आखिर तक वनप्‍लस चीन में वनप्लस 12 (OnePlus 12) को पेश कर सकता है। यह स्‍मार्टफोन सीरीज अगले साल की शुरुआत में भारत भी आ सकती है। इस फोन से जुड़ा पहला लीक रेंडर जुलाई में सामने आया था, जब स्टीव हेमरस्टोफर यानी onleaks नाम वाले एक्‍स यूजर ने जानकारी दी थी। टिपस्‍टर ने अब इस डिवाइस के अपडेटेड रेंडर शेयर किए हैं। दावा है कि ये रेंडर प्री-प्रोडक्‍शन यूनिट्स की तस्‍वीरों पर बेस्‍ड हैं। अपडेटेड रेंडर्स को माईस्‍मार्टप्राइस के साथ मिलकर शेयर किया गया है।  

तस्‍वीर से पता चलता है कि अपकमिंग वनप्‍लस में कैमरों का अलाइनमेंट वैसा ही होगा, जैसा पिछली सीरीज में देखा गया है। टॉप में दो सेंसर नजर आते हैं, जबकि नीचे एक सेंसर के साथ दूसरा कटआउट दिया गया है। अपकमिंग वनप्‍लस में भी हैसलब्लैड का सपोर्ट मिलेगा, जिसे H शब्‍द के साथ कैमरा मॉड्यूल में दिखाया गया है। 
Advertisement

एलईडी फ्लैश भी अपकमिंग वनप्‍लस में देखने को मिलेगा, जोकि गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के बाहर एकदम शुरुआत में नजर आता है। पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि यह फोन पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिप (SM8650) से लैस होगा जो कि लाइटनिंग-फास्ट परफॉर्मेंस और सीमलेस मल्टीटास्किंग प्रदान करेगी। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की QHD OLED डिस्प्ले के साथ इमर्सिव विजुअल अनुभव मिल सकता है।

जाने-माने टिप्सटर योगेश बरार ने यह जानकारी शेयर की थी। अपकमिंग वनप्‍लस में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोन को 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, यानी कि अब हमेशा चार्ज साथ लेने की कोई भी जरूरत नहीं होगी।
Advertisement

बताया जाता है कि वनप्लस 12 में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। यह एडवांस सोनी IMX890 सेंसर होने की संभावना है। मुख्य कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी होगा। इसके अलावा एक 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम कैमरा भी दिया जाएगा, जिससे यूजर्स दूर से भी बेहतर शॉट कैप्चर कर पाएंगे।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.