16GB तक रैम, गेमिंग फीचर्स वाले OnePlus 12 को बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका! यहां जानें पूरी डील

OnePlus 12 को सिल्की ब्लैक, फ्लोई एमराल्ड और ग्लेसियल व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Flipkart ऑफर की समयसीमा की जानकारी नहीं देता है।  

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 19:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है
  • OnePlus भारत में जल्द OnePlus 13 और 13R को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है
  • Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर फ्लैट 5% कैशबैक भी मिल सकता है
OnePlus 12 को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। यह वर्तमान में OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉडल है, जो 5400mAh बैटरी, LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले, 50W वायरलेस चार्जिंग, Snadragon 8 Gen 3 चिपसेट और 50MP + 64MP + 48MP रियर कैमरा सेटअप जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। OnePlus भारत में जल्द OnePlus 13 और OnePlus 13R को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में कंपनी अपने खुद के स्टोर और अन्य मुख्य रिटेल स्टोर्स पर OnePlus 12 को भारी डिस्काउंट पर बेच रही है। हम यहां आपको Flipkart पर मिलने वाली डील की सभी जानकारी नीचे दे रहे हैं।
 

OnePlus 12 at Massive Discount

OnePlus 12 के 12GB + 256GB वेरिएंट को Flipkart पर  कीमत 55,938 रुपये (Glacial White कलर ऑप्शन) पर लिस्ट किया गया है। वहीं, खबर लिखते समय तक इसके 16GB + 512GB कॉन्फिगरेशन की लिस्टिंग कीमत को 61,498 रुपये (Flowy Emerald कलर ऑप्शन) दिखा रही थी। डील यहीं खत्म नहीं होती है, क्योंकि यदि ग्राहक फोन को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड बैंक के जरिए खरीदते हैं, तो फोन पर फ्लैट 5% का कैशबैक मिलेगा।

OnePlus 12 को सिल्की ब्लैक, फ्लोई एमराल्ड और ग्लेसियल व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Flipkart ऑफर की समयसीमा की जानकारी नहीं देता है।
 

OnePlus 12 Specifications

OnePlus 12 में 6.82 इंच की क्वाड एचडी प्लस LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप के मामले में 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 48 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। यह फोन IP65 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस फोन की लंबाई 164.3 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 9.15 मिमी और वजन 220 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 12 offers, OnePlus 12 Deal, OnePlus 12 Price
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
  2. RTO जाए बिना भी बन सकता है लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस! यहां जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
  3. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  5. Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत
  6. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  7. Honor Pad 20 टैबलेट लॉन्च, 8MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  8. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
  2. Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत
  3. Honor Earbuds Clip on Pro हुए AI नॉइज रिडक्शन के साथ लॉन्च, 47 घंटे चलेगी बैटरी
  4. Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
  5. Honor Pad 20 टैबलेट लॉन्च, 8MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  6. Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  8. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  9. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.