OnePlus 12 लॉन्च से पहले कलर वेरिएंट्स भी कंफर्म! जानें फोन के बारे में सबकुछ

एक वेरिएंट वूड ग्रेन टेक्स्चर के साथ भी आने की बात सामने आ रही है जो कि ओरिजनल OnePlus One के ट्रिब्यूट के रूप में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2023 10:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन का संभावित लॉन्च 4 दिसंबर का बताया जा रहा है।
  • यह क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा।
  • फोन को काफी यूनीक कलर वेरिएंट्स में पेश किए जाने की तैयारी है।

OnePlus 12 लॉन्च के बेहद नजदीक है।

OnePlus 12 लॉन्च के बेहद नजदीक है। फोन को लेकर इन दिनों चर्चा जोरों पर है। संभावित लॉन्च 4 दिसंबर का बताया जा रहा है जिसके लिए कंपनी ने अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस फोन में 6.82 इंच का बड़ा डिस्प्ले बताया जा रहा है जो कि 2K रिजॉल्यूशन के साथ आने वाला है। साथ ही यह क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा। अब लॉन्च से पहले फोन के कलर वेरिएंट्स का खुलासा भी हो गया है। फोन को काफी यूनीक कलर वेरिएंट्स में पेश किए जाने की तैयारी है। आइए जानते हैं डीटेल्स। 

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक लीक्स में काफी कुछ सामने आ चुका है। अब फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में भी बड़ी जानकारी सामने आई है। OnePlus China के प्रेसिडेंट Li Jie ने हाल ही में कंफर्म किया था कि फोन को तीन कलर्स में पेश किया जाएगा। अब टिप्स्टर अभिषेक यादव ने तीनों कलर वेरिएंट्स के बारे में अपने X पोस्ट में बताया है। फोन फ्रॉस्ट व्हाइट, स्यान ग्रीन, और ऑब्सिडिअन ब्लैक ऑप्शंस में आएगा। कलर्स के बारे में खास बात ये है कि ये यूजर की प्राथमिकता और प्रतीकात्मक थीम पर आधारित हैं। जैसे फ्रॉस्ट व्हाइट शुद्धता का प्रतीक है, स्यान ग्रीन प्रकृति के विराट रूप का प्रतीक है, और ऑब्सिडिअन ब्लैक विकास के एक दशक को दिखाता है। 

OnePlus 12 को कंपनी तीनों ही कलर वेरिएट्ंस के लिए प्रीमियम ग्लास फिनिश के साथ पेश करेगी। एक वेरिएंट वूड ग्रेन टेक्स्चर के साथ भी आने की बात सामने आ रही है जो कि ओरिजनल OnePlus One के ट्रिब्यूट के रूप में लॉन्च किया जाएगा। इसे कंपनी अपनी दसवीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करने के लिए लॉन्च करेगी। 

वनप्लस 12 में डिजाइन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह ट्रिपल कैमरा के साथ आएगा जिसमें Hasselblad लोगो भी होगा। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है। स्पेसिफिकेशंस देखें तो अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, OnePlus 12 में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले होगा। यह BOE X1 OLED डिस्प्ले बताया गया है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलने वाला है। फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। 

OnePlus 12 में 16GB रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है। यह 5,400mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ आ सकता है। साथ में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें दिया जा सकता है। यह Android 14 आधारित ColorOS 14 पर चलेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। साथ में 48 मेगापिक्सल का IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस बताया गया है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। रियर में यह LYT-T808 प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आएगा, ऐसा कहा जा रहा है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
  2. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
  3. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
  4. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Oppo K14x 5G लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
  2. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
  3. Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  5. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
  6. Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
  7. कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
  8. Lava Bold N2 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. भेजो फोटो, खोलते ही गायब: Meta का नया Instants ऐप उड़ाएगा Snapchat की नींद!
  10. Tecno Pova Curve 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.