OnePlus 12 में होगा लेटेस्ट 50MP Sony IMX966 सेंसर! Snapdragon 8 Gen 3 चिप के साथ दिसंबर में होगा लॉन्च!

OnePlus 12 चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus की ओर से अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2023 20:03 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस में Qualcomm का अपकमिंग प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 होगा।
  • यह फोन 24GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है।
  • फोन 5,400mAh बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

OnePlus 11 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने वाला है OnePlus 12

OnePlus 12 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में इन दिनों चर्चा जोर पकड़ चुकी है। फोन के बारे में अफवाहें और लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। फोन के दिसंबर में लॉन्च होने की बात कही जा रही है लेकिन कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में अभी कोई संकेत नहीं दिया है। लॉन्च से पहले फोन के बारे में एक बार फिर से स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इसके कैमरा के बारे में यह अपडेट अहम जानकारी लेकर आता है। 

OnePlus 12 चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus की ओर से अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। यह चीन में दिसंबर में लॉन्च हो सकता है, ऐसा रिपोर्ट्स में कहा जा चुका है। अब जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वनप्लस 12 के स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फोन के कैमरा सेटअप के बारे में टिप्स्टर ने कई डिटेल्स बताए हैं। रियर साइड की पहले बात करें तो इसमें 50MP का Sony IMX966 सेंसर देखने को मिल सकता है। यह OIS सपोर्टेड कैमरा होगा। अभी तक यह सेंसर कंपनी की ओर रिलीज नहीं किया गया है। इसमें 1/1.4 इंच लेंस बताया जा रहा है। 

कैमरा में 23mm फोकल लेंथ होगी और यह f/1.7 अपर्चर के साथ बताया गया है। प्राइमरी कैमरा के बाद दूसरा कैमरा 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर बताया गया है। इसमें 1/2 इंच सेंसर की बात टिप्स्टर ने कही है। यह 14mm फोकल लेंथ के साथ आएगा और f/2.2 अपर्चर होगा। सेटअप में तीसरा कैमरा 64MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। यह OIS के साथ आएगा। इसमें 1/2-inch सेंसर होगा। यह 70mm फोकल लेंथ के साथ बताया गया है और अपर्चर f/2.5 बताया गया है। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम मिलने की बात कही गई है। 

OnePlus 12 कैमरा में Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन होगी। इसके अलावा अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन 6.7 इंच के 2K एमोलेड LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। डिवाइस में Qualcomm का अपकमिंग प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 बताया गया है। यह फोन 24GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है। Android 14 आधारित OnePlus 12 फोन 5,400mAh बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.