OnePlus 12 की कैमरा डिटेल्स लीक, 50 मेगापिक्सल का मिलेगा प्राइमरी सेंसर

OnePlus 12 के रियर कैमरा में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX9xx 1/1.4-इंच प्राइमरी कैमरा होगा।

OnePlus 12 की कैमरा डिटेल्स लीक, 50 मेगापिक्सल का मिलेगा प्राइमरी सेंसर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 के रियर कैमरा में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
  • OnePlus 12 में 6.7 इंच की कर्व्ड ऐज AMOLED LTPO डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 12 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 के साथ एंट्री ले सकता है।
विज्ञापन
OnePlus 12 चीनी बाजार में दिसंबर में पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, अफवाहों से इस आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चल चुका है। एक वीबो पोस्ट के अनुसार, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वनप्लस 12 की कैमरा डिटेल्स को लीक किया है। यहां हम आपको वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में बता रहे हैं।


OnePlus 12 की कैमरा अनुमानित डिटेल्स


DCS के अनुसार, OnePlus 12 के रियर कैमरा में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX9xx 1/1.4-इंच प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लैंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का ऑम्निविजन OV64B पेरिस्कोप जूम कैमरा होगा। हालिया OnePlus फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह OnePlus 12 का कैमरा सिस्टम Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन के सपोर्ट के साथ आएगा।

हाल ही में आई रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि OnePlus 12 में 6.7 इंच की कर्व्ड ऐज AMOLED LTPO डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। OnePlus 12 में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। नया प्रोसेसर Qualcomm के Snapdragon Summit 2023 इवेंट में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन स्टोरेज के मामले में 16GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने की संभावना है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो OnePlus 12 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 के साथ एंट्री ले सकता है। वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन में 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। एक नई लीक में खुलासा हुआ है कि OnePlus 12 ग्लोबल मार्केट में जनवरी, 2024 में पेश होगा।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »