Amazon सेल में सस्ते मिल रहे ये 5 OnePlus स्मार्टफोन, बंपर मिल रहा डिस्काउंट

OnePlus 11R 5G में 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की Super Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 X 1240 पिक्सल है।

Amazon सेल में सस्ते मिल रहे ये 5 OnePlus स्मार्टफोन, बंपर मिल रहा डिस्काउंट

Photo Credit: OnePlus

Oneplus 10 Pro में 6.78 इंच की QHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की AMOLED QHD डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की 120 Hz IRIS डिस्प्ले मिलती है
  • OnePlus 10 Pro 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Amazon पर Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हुए करीब एक महीना हो जा रहा है और ऑफर्स की बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। अगर आप वनप्लस के  फ्लैगशिप और मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त अच्छा खासा डिस्काउंट पा सकते हैं। यहां हम आपको ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर OnePlus स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 11 5G
OnePlus 11 5G का 16GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 61,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन ऑफर लगाने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। बैंक ऑफर में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की AMOLED QHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3216 X 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 Hz है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा  दिया गया है।

OnePlus 11R 5G
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में OnePlus 11R 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। OnePlus 11R 5G में 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की Super Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 X 1240 पिक्सल है। फोन Snapdragon 8+ Gen 1 Mobile Platform पर काम करता है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 10R 5G
अमेजन पर OnePlus 10R 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की 120 Hz IRIS डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 X 1080 पिक्सल है।

OnePlus 10 Pro 5G
Amazon सेल में OnePlus 10 Pro 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 4250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट पा  सकते हैं। OnePlus 10 Pro 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

OnePlus 10T 5G
OnePlus 10T 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 39,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर से ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 4250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। OnePlus 10T 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  2. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  6. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  8. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  9. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »