OnePlus ने OnePlus 11 x Genshin Impact Custom Gift Box इस कीमत में किया लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास!

OnePlus 11 x Genshin Impact Custom Gift Box की सेल 21 जुलाई से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जुलाई 2023 14:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 Genshin Impact Custom Gift Box की सेल 21 जुलाई से होगी शुरू
  • इसमें सॉफ्टवेयर की थीम Genshin Impact की दी जाती है
  • बॉक्स में कंपनी ने टाइटन ब्लैक कलर का OnePlus 11 5G फोन पैक किया है।

OnePlus 11 के Genshin Impact Custom Gift Box में कंपनी ने टाइटन ब्लैक कलर का OnePlus 11 5G फोन पैक किया है।

Photo Credit: OnePlus US

OnePlus ने OnePlus 11 जेनशिन इम्पेक्ट कस्टम गिफ्ट बॉक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। OnePlus 11 x Genshin Impact Custom Gift Box की सेल डेट कंपनी की ओर से घोषित कर दी गई है। साथ में इसका प्राइस भी सामने आ गया है। आपको बता दें कि चीन में OnePlus Ace 2, जिसे OnePlus 11R के रूप में भी जाना जाता है, के साथ कंपनी ने ऐसा ही गिफ्ट बॉक्स लॉन्च किया था। अब ग्लोबल लेवल लॉन्च के लिए कंपनी ने इसके साथ OnePlus 11 को चुना है और गिफ्ट बॉक्स के लॉन्च की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus 11 x Genshin Impact Custom Gift Box के बारे में आपको बता दें कि इसमें फोन बाहर से देखने में वैसा ही लगता है लेकिन सॉफ्टवेयर की थीम Genshin Impact की दी जाती है। इसके अलावा वीडियो गेम फैंस के लिए इसमें Xiangling स्टिकर, डिस्प्ले कार्ड और गेम के किरदार भी डिवाइस में दिखाई देते हैं। अब कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा भी कर दिया है। OnePlus की अमेरिकी वेबसाइट OnePlus US पर OnePlus 11 Genshin Impact Custom Gift Box को 799.99 डॉलर (लगभग 65,618 रुपये) में लिस्ट किया गया है। 
Advertisement

OnePlus 11 के Genshin Impact Custom Gift Box में कंपनी ने टाइटन ब्लैक कलर का OnePlus 11 5G फोन पैक किया है। इसमें 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं रेगुलर OnePlus 11 5G की अमेरिका में कीमत 749.99 डॉलर (लगभग 61,500 रुपये) है। तो ये गिफ्ट बॉक्स Genshin Impact के चाहने वालों के लिए है जो अपने फोन में इस वीडियो गेम का थीम एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। 

OnePlus 11 x Genshin Impact Custom Gift Box की सेल 21 जुलाई से शुरू होने वाली है। OnePlus 11 5G के बारे में बात करें तो फोन में 6.7 इंच Quad HD+ AMOLED स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,216 पिक्सल्स का है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ Adreno 740 GPU है। OnePlus 11 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस रिकगनाइजेशन सपोर्ट और बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन है। 5,000mAh बैटरी के साथ 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग इसमें दी गई है। डिवाइस का वजन 205 ग्राम बताया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.