50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ लीक OnePlus 11 5G के रेंडर्स, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

TENAA की एक पहले की लिस्टिंग के अनुसार OnePlus 11 5G में 6.7-इंच का AMOLED डिस्पले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3216 पिक्सल हो सकता है।

50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ लीक OnePlus 11 5G के रेंडर्स, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: Weibo/OnePlus

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G चीन में 4 जनवरी को लॉन्च होने वाला है।
  • OnePlus 11 5G में 6.7-इंच का AMOLED डिस्पले मिल सकती है।
  • OnePlus 11 5G में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC दिया जाएगा।
विज्ञापन
OnePlus 11 5G चीन में 4 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। इसके बाद यह फोन भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले, फोन की कुछ डिटेल्स चीन के TENAA पर आई हैं। इसमें फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। OnePlus 11 5G के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया जाएगा और इसके बैक पर मल्टी-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह ग्रीन फिनिश के साथ आएगा जो वनप्लस स्मार्टफोन्स का कॉमन फीचर है। OnePlus 11 5G में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC दिया जाएगा। 

TENAA लिस्टिंग और वनप्लस 11 5G की आई अर्ली फोटोज के अनुसार, फोन लेफ्ट साइड होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा। होल पंच की पोजीशन की बात करें तो यह पहले के वनप्लस स्मार्टफोन्स से अलग होगी। इसके रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह सर्कुलर शेप और LED फ्लैश के साथ आएगा। इसके साथ अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन राइट साइड पर दिया जाएगा। इसका वॉल्यूम रॉकर लेफ्ट साइड पर होगा। फोन में Hasselblad कैमरा भी मिल सकते हैं। 

TENAA की एक पहले की लिस्टिंग के अनुसार OnePlus 11 5G में 6.7-इंच का AMOLED डिस्पले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3216 पिक्सल हो सकता है। इसका कलर डेप्थ 1073.74 मिलियन होगा। फोन 12GB और 16GB RAM विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। इसमें 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शंस मिलेंगे। 

OnePlus फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर, 48MP सेकेंडरी सेंसर और तीसरा 32MP सेंसर दिया जाएगा। लिस्टिंग के अनुसार, हैंडसेट को 32MP सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »