Samsung Galaxy A50 के भारतीय यूज़र्स के लिए आया लेटेस्ट अपडेट, जुड़े नए फीचर्स

समान्य परफोर्मेंस इम्प्रूवमेंट्स और जनरल बग फिक्स के अलावा, यह अपडेट वाई-फाई नेटवर्क क्वालिटी इंडिकेटर, वाई-फाई पासवर्ड रिक्वेस्ट करने की श्रमता और Always-On Display (AoD) स्क्रीन में Bitmoji स्टीकर सपोर्ट लेकर आया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2020 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 का फर्मवेयर वर्ज़न A505FDDU5BTL1 है
  • Samsung Galaxy A90 5G का फर्मवेयर वर्ज़न A908NKSU3CTL3 है
  • दोनों ही फोन के ज्यादातर नए फीचर्स एक जैसे हैं

दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस हैं दोनों अपडेट

Samsung Galaxy A50 को भारत में नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नया अपडेट फोन में कई फीचर्स जोड़ता है। इतना ही नहीं, Samsung Galaxy A90 5G स्मार्टफोन को भी कथित रूप से One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरू हुआ है। हालांकि इस स्मार्टफोन की एंट्री फिलहाल भारत में नहीं हुई है। दोनों फोन को मिला अपडेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन के लिए यह अपडेट भारत के साथ-साथ, श्रीलंका में भी जारी हुआ है। वहीं, गैलेक्सी ए90 5जी स्मार्टफोन अपडेट को दक्षिण कोरियाई यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है। गैलेक्सी ए50 अपडेट स्टेबिल्टी इम्प्रूवमेंट्स और बग फिक्स से लैस है। गैलेक्सी ए90 5जी अपडेट Samsung DeX फंक्शन लेकर आया है।
 

Samsung Galaxy A50 One UI 2.5 update

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A50 स्मार्टफोन के लिए One UI 2.5 अपडेट भारत और श्रीलंका में रोलआउट किया गया है, जिसका फर्मवेयर वर्ज़न A505FDDU5BTL1 है। इस अपडेट का साइज़ 1,202.57MB है, जो कि दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। समान्य परफोर्मेंस इम्प्रूवमेंट्स और जनरल बग फिक्स के अलावा, यह अपडेट वाई-फाई नेटवर्क क्वालिटी इंडिकेटर, वाई-फाई पासवर्ड रिक्वेस्ट करने की श्रमता और Always-On Display (AoD) स्क्रीन में Bitmoji स्टीकर सपोर्ट लेकर आया है। इसके अलावा Samsung ने इस अपडेट के माध्यम से स्प्लिट कीबोर्ड लेआउट, सैमसंग कीबोर्ड में यूट्यूब सर्च, प्रो वीडियो कैमरा मोड, एसओएस कॉलिंग, और लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी पेश किए हैं।
 

Samsung Galaxy A90 5G One UI 2.5 update

TizenHelp की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया में सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A908NKSU3CTL3 है। गैलेक्सी ए50 में प्राप्त सभी अपडेट्स के अलावा गैलेक्सी ए90 5जी फोन में Samsung DeX फंक्शन भी प्राप्त हुआ है।
 
यदि आप गैलेक्सी ए50 या फिर गैलेक्सी ए90 5जी के मालिक हैं, और अब-तक इस अपडेट की नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुई है तो आप सेटिंग्स में सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर इस अपडेट को डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A50, Samsung Galaxy A90 5G, Android 10, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.