• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple स्टोर से लूट ले गए 1 लाख डॉलर के ऐप्पल प्रोडक्ट्स, कैमरे में कैद हुए चोर

Apple स्टोर से लूट ले गए 1 लाख डॉलर के ऐप्पल प्रोडक्ट्स, कैमरे में कैद हुए चोर

ट्रैकिंग फीचर के ऑन होने के बाद, ज्यादातर प्रोडक्ट को ट्रॉटवुड में फेंक दिया गया और पुलिस द्वारा इन्हें हासिल कर लिया गया है।

Apple स्टोर से लूट ले गए 1 लाख डॉलर के ऐप्पल प्रोडक्ट्स, कैमरे में कैद हुए चोर

Photo Credit: Apple Insider

ख़ास बातें
  • चोरी सीडर पार्क ड्राइव स्थित एक ऐप्पल स्टोर में हुई है
  • तीन चोरों ने स्टोर में लगे डिस्प्ले और स्टोररूम से चुराए प्रोडक्ट्स
  • इन प्रोडक्ट्स की वैल्यू 1 लाख डॉलर (करीब 81 लाख रुपये) थी
विज्ञापन
बेवरक्रीक में चोरों ने 1 लाख अमेरिकी डॉलर तक के ऐप्पल प्रोडक्ट का सफाया कर दिया। ओहायो पुलिस कथित तौर पर इन चोरों को ढूंढ़ रही है। घटना 23 जनवरी की है, जब सुबह करीब 5.40 बजे ग्रीन, सीडर पार्क ड्राइव स्थित एक ऐप्पल स्टोर में तीन चोरों ने डिस्प्ले पर लगे सामान के साथ-साथ स्टोर में रखे फ्रेश प्रोडक्ट्स को भी गायब कर दिया।

Apple Insider की रिपोर्ट बताती है कि ओहायो पुलिस इन तीनों चोरों की तलाश कर रही है। स्टोर से 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 81 लाख रुपये) से अधिक कीमत के ऐप्पल प्रोडक्ट्स चुराए हैं। इनमें कथित तौर पर स्टोर में डिस्प्ले पर लगे प्रोडक्ट्स के साथ-साथ स्टोररूम में रखे फ्रेश प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं।

रिपोर्ट बताती है कि तीन चोरों की एक टीम ने सोमवार सुबह 5:40 बजे द ग्रीन, सीडर पार्क ड्राइव, बेवरक्रीक में ऐप्पल स्टोर में घुस गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि सुबह-सुबह की इस लूट में ग्रुप ने डिस्प्ले और स्टोररूम से प्रोडक्ट चुराए और इन्हें एक बैग में भरकर ले गए।

चोरों का ग्रुप एक गहरे रंग की सेडान कार में घटनास्थल से भागे, जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह एक फोर्ड फोकस कार थी।

रिपोर्ट आगे बताती है कि बेवरक्रीक पुलिस विभाग के अनुसार, Apple प्रोडक्टस की वैल्यू $100,000 से अधिक थी। हालांकि, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद, पुलिस ने ऐप्पल के कर्मचारियों को प्रोडक्ट पर ट्रैकिंग और अलर्ट सुविधाओं को सक्रिय करने का निर्देश दिया है।

ट्रैकिंग फीचर के ऑन होने के बाद, ज्यादातर प्रोडक्ट को ट्रॉटवुड में फेंक दिया गया और पुलिस द्वारा इन्हें हासिल कर लिया गया है।

पुलिस कथित तौर पर संदिग्धों की तलाश में है, और लोगों को इस जांच में उनकी मदद करने के लिए कह रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Store, Apple products
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »