ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 11,999 रुपये में लॉन्च

ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 11,999 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
ऐप्पल के पूर्व सीईओ जॉन स्कली द्वारा समर्थित ओबी वर्ल्डफोन कंपनी ने गुरुवार को अपना एसएफ1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। यह हैंडसेट 7 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर गैजेट्स 360 पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के लिए सेल आयोजित की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है और दूसरा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट। 2 जीबी रैम वाला वेरिएंट 11,999 रुपये में मिलेगा और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें भारत में इस्तेमाल किए जा रहे एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।

यह यूनीबॉडी मेटालिक एसेंट्स और फ्लोटिंग ग्लास डिस्प्ले से लैस है। स्मार्टफोन में 5 इंच का जेडीआई इन-सेल आईपीएस फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 443 पीपीआई। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन भी मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0.2 पर चलता है जिसके ऊपर ओबी लाइफस्पीड यूआई मौजूद है। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 (एमएसएम8939) चिपसेट और एड्रेनो 405 जीपीयू के साथ आएगा। ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 में माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश और सोनी एक्समोर आईएमएक्स214 सेंसर के साथ एफ/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। यह एक डुअल-सिम फोन है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है और यह एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप और एंबियंट लाइट सेंसर से लैस है। हैंडसेट का डाइमेंशन 146x74x8 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम।

ज्ञात हो कि गैजेट्स 360 ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 का एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर है। ओबी वर्ल्डफोन के मालिक जॉन स्कली की कंपनी इंफ्लेक्सन प्वाइंट ने एनडीटीवी के गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »