Nubia Z60 Fold में होगी 12GB रैम, 5000mAh बैटरी, Snapdragon 8 चिप! डिटेल्स हुईं लीक!

Nubia Z60 Fold स्मार्टफोन के बारे में अभी कंपनी की ओर से पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 7.3 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसमें 5000mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आने की बात कही गई है
  • Nubia Z60 Fold स्मार्टफोन के बारे में अभी कंपनी की ओर से पुष्टि होना बाकी

नुबिया ने 2019 में डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन नुबिया Z20 (फोटो में) लॉन्च किया था।

Photo Credit: Nubia

ZTE के स्वामित्व वाली Nubia की ओर से पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Nubia Z60 Fold हो सकता है जो जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक इस हैंडसेट की अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑनलाइन लीक्स का सिलसिला इसे लेकर शुरू हो गया है। फोन में 7.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया जा रहा है। इसमें Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 5000mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आने की बात कही गई है। आइए जानते हैं कि फोन के बारे में लेटेस्ट लीक क्या जानकारी लेकर आया है। 

Nubia Z60 Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक्स में बाहर आना शुरू हो गए हैं। कंपनी के अपकमिंग डिवाइस के डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। जाने माने टिप्स्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने प्राइसबाबा के साथ मिलकर इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। फोन के साल की आखिरी तिमाही में लॉन्च होने की बात कही गई है। यह तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। डिवाइस का मॉडल नम्बर भी यहां मेंशन किया गया है जो कि NX801J बताया गया है। 

टिप्स्टर ने नुबिया जेड60 फोल्ड के स्पेसिफिकेशंस भी यहां पर बताए हैं। संभावित रूप से फोन में 7.3 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी मिल सकती है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक में कहा गया है कि इसमें Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Nubia Z60 Fold स्मार्टफोन के बारे में अभी कंपनी की ओर से पुष्टि होना बाकी है। इसलिए इस खबर को पूरी तरह से सच नहीं माना जा सकता है। लेकिन आने वाले दिनों में कंपनी इस डिवाइस को लेकर धीरे धीरे जानकारी बाहर करना शुरू कर सकती है। Samsung, Vivo, Motorola, Oppo, Xiaomi, Huawei और Tecno जैसे ब्रैंड्स के फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में देखना होगा कि ZTE की Nubia अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ क्या अलग पेश करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  3. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  6. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  8. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  9. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  10. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.