Nubia Z18 लॉन्च, 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से है लैस

डुअल-सिम (नैनो) Nubia Z18 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित नूबिया यूआई 6.1 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 सितंबर 2018 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z18 में डुअल कैमरा सेटअप है
  • Nubia Z18 की बैटरी 3,450 एमएएच की है
  • नूबिया ज़ेड18 भारत में भी हो सकता है लॉन्च
ZTE के सब-ब्रांड नूबिया ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए चीनी मार्केट में नया फोन नूबिया ज़ेड18 लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस साल अप्रैल में ही Nubia Z18 Mini को लॉन्च किया था। नया हैंडसेट वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और डुअल कैमरा सेटअप से लैस है। इस फोन को नए रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Nubia Z18 की कीमत

चीनी मार्केट में Nubia Z18 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 2,799 चीनी युआन (करीब 29,300 रुपये) है। इसी मार्केट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,299 चीनी युआन (करीब 34,600 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन चीन में 11 सितंबर से बिकेगा। इसके अलावा फोन के Van Gogh Starry Night Collector's Edition को 3,599 चीनी युआन (करीब 37,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
 

Nubia Z18 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) Nubia Z18 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित नूबिया यूआई 6.1 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के विकल्प है। इनबिल्ट स्टोरेज में 64 जीबी और 128  जीबी का विकल्प है। दोनों वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है।

फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। दोनों ही लेंस एफ/1.6 अपर्चर वाले हैं। यह डुअल एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। कैमरे में एआई सीन रिकग्निशन, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो पेबैक, एंटी शेक टेक्नोलॉजी, पीडीएएफ और नियोविज़न 8.0 जैसे फीचर हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सेल्फी-पोर्ट्रेट ब्यूटी फीचर है।
Advertisement

Nubia Z18 की बैटरी 3,450 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0,जीपीएस, ग्लोनास और 4जी एलटीई शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 148.58x72.54x8.55 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। लाइट सेंसिंग, एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia, ZTE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.