नूबिया ज़ेड17 मिनी में है डुअल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम, जानें सारी ख़ूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2017 17:52 IST
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने ज़ेड सीरीज़ का अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड17 मिनी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वादे के मुताबिक, चीन में इस स्मार्टफोन को एक इवेंट में लॉन्च किया गया। नूबिया ज़ेड17 मिनी एलीगेंट ब्लैक, ब्लैक विद गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

नूबिया ज़ेड17 मिनी को 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 652 वेरिएंट और 6 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर में लॉन्च किया गया है। इन वेरिएंट का दाम क्रमशः 1,699 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,999 चीनी युआन (करीब 18,800 रुपये) है। यह फोन चीन में ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 13 अप्रैल से शुरू होगी।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नूबिया ज़ेड17 मिनी में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन फुल एचडी स्क्रीन है। जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। फोन 4 जीबी/6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

इस फोन में नूबिया एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा दिए गए हैं। जो अपर्चर एफ/2.2, ओआईएस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं। इसके अलावा नूबिया ज़ेड17 मिनी में अपर्चर एफ/2.0, 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

नूबिया ज़ेड17 मिनी का डाइमेंशन 146.65 × 72.5 × 7.45 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए 2950 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek, attractive design
  • Sharp and vivid display
  • Good app performance
  • NFC
  • Bad
  • Average battery life
  • UI has a learning curve
  • Unimpressive cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2950 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.