Nubia Z17 Mini आज से अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन ज़ेड17 मिनी को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया। Nubia Z17 Mini स्मार्टफोन को इस साल अप्रैल में ही चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में नूबिया ज़ेड17 मिनी की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। सोमवार से यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जून 2017 14:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं
  • यह फोन सोमवार से अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • ज़ेड17 मिनी में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी स्क्रीन है
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन ज़ेड17 मिनी को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया। Nubia Z17 Mini स्मार्टफोन को इस साल अप्रैल में ही चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में नूबिया ज़ेड17 मिनी की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। सोमवार से यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। हालांकि, चीन में नूबिया ज़ेड17 मिनी के दो वेरिएंट लॉन्च हुए थे। लेकिन भारत में सिर्फ 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाले वेरिएंट को पेश किया गया है। चीन में नूबिया ब्रांड के इस फोन का 6 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर वाला वेरिएंट भी पेश किया गया था।
 

Nubia Z17 Mini के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नूबिया ज़ेड17 मिनी में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन फुल एचडी स्क्रीन है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। 4 जीबी रैम वाले इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

नूबिया ज़ेड17 मिनी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो इस फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। ये अपर्चर एफ/2.2, ओआईएस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं। इसके अलावा नूबिया ज़ेड17 मिनी में अपर्चर एफ/2.0, 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए 2950 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek, attractive design
  • Sharp and vivid display
  • Good app performance
  • NFC
  • Bad
  • Average battery life
  • UI has a learning curve
  • Unimpressive cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2950 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.