नूबिया ज़ेड17 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 1 जून को होगा लॉन्च

नूबिया के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड17 मिनी के बारे में लीक में ख़बरें आ चुकी हैं। अब कंपनी ने नूबिया ज़ेड17 मिनी के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिया है। नूबिया ज़ेड17 मिनी के इस टॉप-एंड वेरिएंट को पिछले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 मई 2017 17:31 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन 1 जून को लॉन्च होगा
  • फोन में 23 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • इस फोन के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है
नूबिया के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड17 मिनी के बारे में लीक में ख़बरें आ चुकी हैं। अब कंपनी ने नूबिया ज़ेड17 मिनी के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिया है। नूबिया ज़ेड17 मिनी के इस टॉप-एंड वेरिएंट को पिछले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  इसके अलावा फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। वहीं बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर भी ज़ेड17 को देखा गया है। ज़ेडटीई ब्रांड नूबिया ने पिछले महीने चीन में अपना जे़ड17 मिनी स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

सबसे पहले बात कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट की। कंपनी ने चीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा किया है। इस इनवाइट में नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन को 1 जून को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है।
Advertisement

अब बात करते हैं टीना लिस्टिंग की। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, ज़ेड17 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 23 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे जिनमें से एक को मोनोक्रोम जबकि दूसरे को आरजीबी लेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा टीना लिस्टिंग से फोन में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का भी खुलासा हुआ है।
 

बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच से फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 7.1.1 से लैस होने का खुलासा हुआ है। गीकबेंच में फोन ने सिंगल-कोर में 1845 जबकि मल्टी-कोर में 6124 स्कोर किया। इसके अलावा एक ताजा लीक वीडियो में फोन को पानी में भिगोते हुए दिखाया गया है। इससे नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन के वाटर रेसिस्टेंस होने की उम्मीद है।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन के लीक स्क्रीनशॉट से फोन के स्पेसिफिकेशन का पता चला था। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नूबिया ज़ेड17 को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरोज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।  लेकिन नई लिस्टिंग में फोन के 4 जीबी रैम में आने का भी पता चला है।लीक हुए स्क्रीनशॉट में स्पष्ट तौर पर स्मार्टफोन में फ्रंट व रियर पर नियर बेज़ेल-लेस कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
Advertisement

चूंकि, अभी सारी जानकारियां लीक पर आधारित है। फोन के बारे में किसी आधिकारिक जानकारी के लिए लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nubia, nubia z17 leak, nubia 17 leak specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.