नूबिया ज़ेड11, एन1 में जल्द आएगा आपकी सुरक्षा के लिए एक ख़ास फ़ीचर

नूबिया ज़ेड11, एन1 में जल्द आएगा आपकी सुरक्षा के लिए एक ख़ास फ़ीचर
ख़ास बातें
  • नूबिया ज़ेड11 और एन1 स्मार्टफोन में पैनिक बटन फ़ीचर मौज़ूद होगा
  • फ़ीचर को मौज़ूदा नूबिया फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए उपलब्ध होगा
  • नूबिया ब्रांड के भविष्य के फोन भी पैनिक बटन फ़ीचर के साथ आएंगे
विज्ञापन
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने बुधवार को जानकारी दी कि नूबिया ज़ेड11 और एन1 स्मार्टफोन में पैनिक बटन फ़ीचर मौज़ूद होगा। यह फ़ीचर खास भारत के लिए दिया गया है। पैनिक बटन फ़ीचर को मौज़ूदा नूबिया फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की कि नूबिया ब्रांड के भविष्य के फोन भी पैनिक बटन फ़ीचर के साथ आएंगे।

नूबिया ने बताया है कि मौज़ूदा यूज़र डिवाइस को अपडेट करने के बाद पावर बटन को तीन बार दबाकर पैनिक बटन को एक्टिवेट कर सकेंगे। इसके बाद फोन अपने आप इमरजेंसी कॉन्टेक्ट से जुड़ जाएगा। भारत सरकार ने पिछले साल ही फैसला किया था कि 1 जनवरी 2017 के बाद से सभी स्मार्टफोन पैनिक बटन के साथ बेचे जाएं। हालांकि, हाल ही में सरकार ने इसकी अंतिम तारीख दो महीने के लिए बढ़ा दी थी।

गौर करने वाली बात है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए पैनिक बटन फ़ीचर जोड़ने वाली नूबिया पहली कंपनी नहीं है। ऐप्पल ने इस फ़ीचर को पिछले साल दिसंबर महीने में रोल आउट कर दिया था।

मौज़ूदा नूबिया यूज़र इस फ़ीचर को कंपनी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी ने प्रेस को दिए बयान में कहा है कि पैनिक बटन को इस्तेमाल करने पर अभी 100 नंबर पर कॉल जाएगा। भविष्य में इमरजेंसी के लिए 112 नंबर से जोड़ा जाएगा। अगर कॉलर के फोन में कोई बैलेंस भी नहीं है तो कॉल चला जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यूज़र को इमरजेंसी कॉल के लिए एक्टिव सिम कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी। नूबिया डिवाइस पर पावर बटन को तीन बार दबाने के बाद फोन कॉल करना संभव होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Panic Button, Nubia, Nubia N1, Nubia Z11
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »