• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान ZTE ब्रांड वाले Nubia ने रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन को पेश किया। Nubia Red Magic स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है।

Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • चीन में लॉन्च हो चुका है Nubia का रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन
  • स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी एयर-कूलिंग तकनीक
  • भारत में Nubia Red Magic की कीमत से नहीं उठा पर्दा
विज्ञापन
बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान ZTE ब्रांड वाले Nubia ने रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन को पेश किया। नूबिया रेड मैजिक की कीमत 450 यूरो (लगभग 37,200 रुपये) है। Nubia Red Magic को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है, फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है कि भारत में इस हैंडसेट की कीमत क्या होगी। याद करा दें कि अप्रैल 2018 में नूबिया रेड मैजिक स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। Nubia Red Magic की कीमत 2,499 चीनी युआन (तकरीबन 26,000 रुपये) है। यह कीमत 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। 8 जीबी/128 जीबी वेरिएंट के लिए कीमत है 2,999 चीनी युआन (तकरीबन 31,000 रुपये) है।
 

Nubia Red Magic के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला नूबिया रेड मैजिक नूबिया रेड मैजिक ओएस पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑउट-ऑफ-बॉक्स पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी+ एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 फीसदी है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प हैं। फोन का इनबिल्ट स्टोरेज 64 व 128 जीबी है। इन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है। नूबिया रेड मैजिक में 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, यह ISOCELL इमेज सेंसर से लैस है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, यह बीएसआई सेंसर से लैस है। इसका अर्पचर एफ/2.0 है। फोन में बुनियादी सेंसर के साथ-साथ पावर देने के लिए मौजूद है 3,800 एमएएच की बैटरी। यह नियोपावर 3.0 तकनीक से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Somewhat awkward design
  • Adware-riddled default keyboard
  • Rear camera isn’t great in low light
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »