Nubia Red Magic स्मार्टफोन लॉन्च, एयर कूलिंग तकनीक से है लैस

ZTE ब्रांड वाले Nubia ने रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनका ऐलान पिछले सप्ताह ही किया था। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी एयर-कूलिंग तकनीक है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2018 13:04 IST
ख़ास बातें
  • ZTE ब्रांड वाले Nubia ने रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किया
  • स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी एयर-कूलिंग तकनीक
  • खास फीचर गेम के दौरान आ रहे कॉल, नोटिफिकेशन को नियंत्रित करेगा

नूबिया रेड मैजिक

ZTE ब्रांड वाले Nubia ने रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनका ऐलान पिछले सप्ताह ही किया था। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी एयर-कूलिंग तकनीक है। गेमिंग मोड के अलावा इसमें दिया गया फीचर गेम खेलने के दौरान नोटिफिकेशन और अन्य दखल देने वाले पहलुओं को नियंत्रित करता है। स्मार्टफोन के बैक में आरजीबी एलईडी पैनल है, बॉडी एल्युमिनयम एलॉय बिल्ड से बनी है। इसमें काम करता है स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 8 जीबी रैम। नूबिया के इस फोन का मुकाबला  Xiaomi के Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन से होगा, जिसने पिछले सप्ताह दस्तक दी है।
 

Nubia Red Magic कीमत और उपलब्धता

नूबिया रेड मैजिक की कीमत 2,499 चीनी युआन (तकरीबन 26,000 रुपये) है। यह कीमत 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। 8 जीबी/128 जीबी वेरिएंट के लिए कीमत है 2,999 चीनी युआन (तकरीबन 31,000 रुपये) स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए जारी कर दिए हैं। इनकी बिक्री 25 अप्रैल से शुरू होगी।
 

Nubia Red Magic स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला नूबिया रेड मैजिक नूबिया रेड मैजिक ओएस पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी प्लस एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 फीसदी है। फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर काम करता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.9 गीगाहर्ट्ज़ और 2.36 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प हैं।

नूबिया रेड मैजिक में 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो ISOCELL इमेज सेंसर से लैस है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। फोन का इनबिल्ट स्टोरेज 64 व 128 जीबी है। इन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन में बुनियादी सेंसर के साथ-साथ पावर देने के लिए मौज़ूद है 3800 एमएएच। यह नियोपावर 3.0 तकनीक से लैस है। फोन डीटीएस ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है।
 

Nubia Red Magic फीचर

जैसा कि हमने पहले बताया, नूबिया रेड एयर कूलिंग तकनीक से लैस होकर आया है। इसमें 9 एयर रेडिएशन स्लॉट हैं। फोन में डेडिकेटिड गेमिंग बटन हैं, जो गेम के बीच में कॉल आदि को नियंत्रित करते हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें 128 गेम बेहतर परफॉरमें और तेज़ लोडिंग स्पीड फीचर के साथ दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.