Nubia Red Magic 3S भारत में लॉन्च होगा 17 अक्टूबर को

Nubia Red Magic 3S की उपलब्धता और कीमत का खुलासा 17 अक्टूबर को ही हो पाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2019 12:38 IST
ख़ास बातें
  • 6.65 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले है Nubia Red Magic 3S में
  • Red Magic 3S में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम हैं
  • फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है
Nubia Red Magic 3S को ग्लोबल मार्केट में 16 अक्टूबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस बीच Nubia ब्रांड ने अपने इस गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में लाने के संबंध में आधिकारिक टीज़र ज़ारी कर दिया है। भारत में नूबिया रेड मैजिक 3एस को 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि रेड मैजिक 3एस भारत में पहले लॉन्च हो चुके रेड मैजिक 3 का अपग्रेड है। नए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है।

हाल ही में रेड मैजिक इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडसेट से रेड मैजिक 3एस को भारत में लॉन्च करने के संबंध में टीज़र वीडियो साझा किया गया था। लेकिन इसमें लॉन्च की तारीख का ज़िक्र नहीं था। लेकिन अब रेड मैजिक इंडिया के ट्विटर हैंडल के प्रोफाइल पिक्चर में जिस बैनर का इस्तेमाल हुआ है, उसपर लिखा है कि रेड मैजिक 3एस को भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। हमने इस संबंध में नूबिया को संपर्क किया है। फिलहाल, इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बेचे जाने की पुष्टि की जा सकती है। हालांकि, फोन की उपलब्धता और कीमत का खुलासा 17 अक्टूबर को ही हो पाएगा।
Advertisement
 

Nubia Red Magic 3S price in India (expected)

भारत में नूबिया रेड मैजिक 3एस की कीमत क्या होगी? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन चीनी कीमत के आधार पर अनुमान तो लगाया ही जा सकता है। चीनी मार्केट में नूबिया रेड मैजिक 3एस के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,100 रुपये), 12 जीबी रैम / 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,200 रुपये) है। Nubia Red Magic 3S के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, ब्लैक और रेड।
 

Nubia Red Magic 3S specifications

नूबिया रेड मैजिक 3एस में डिस्प्ले के ऊपरी और निचले हिस्से में पतले बेजल, सिंगल रियर कैमरा सेटअप और रेड मैजिक 3 के जैसा समान बैक पैनल डिजाइन है। फोन के पिछल हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेड मैजिक 3एस एंड्रॉयड पाई पर आधारित रेडमैजिक ओएस 2.1 पर चलता है और इसमें डुअल-सिम स्लॉट है। फोन में 6.65 इंच का फुलएचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड है, इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और ब्राइटनेस 430 निट्स है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.75 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।  
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4जी एलटीई आदि शामिल है। Red Magic 3S की लंबाई-चौड़ाई 171.7x78.5x9.65 मिलीमीटर और वजन 215 ग्राम है। फोन में डुअल-फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स, DTS: X और 3डी साउंड टेक्नोलॉजी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful shoulder buttons
  • Internal fan cools effectively
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Missing portrait mode
  • No video stabilisation
  • Camera performance below average
  • Bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.65 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia, Nubia Red Magic 3S
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.