Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन से 28 अप्रैल को उठेगा पर्दा

Nubia Red Magic 3 को 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। Nubia Red Magic Mars का अपग्रेड होगा नूबिया रेड मैज़िक 3 (Nubia Red Magic 3) स्मार्टफोन।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2019 15:28 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया के जनरल मैनेज़र Ni Fei ने उठाया लॉन्च डेट से पर्दा
  • Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन से 28 अप्रैल को उठेगा पर्दा
  • लिक्विड और एयर कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा Nubia Red Magic 3

Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन से 28 अप्रैल को उठेगा पर्दा

Nubia Red Magic 3 को चीन में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। नूबिया के जनरल मैनेज़र Ni Fei ने गुरुवार यानी आज चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस बात से पर्दा उठाया कि बीजिंग में आरएनजी ईस्पोर्ट्स सेंटर में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया जाएगा। Nubia Red Magic Mars का अपग्रेड होगा नूबिया रेड मैज़िक 3 (Nubia Red Magic 3) स्मार्टफोन। Nubia Red Magic 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नया नूबिया फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 3,800 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है। कंपनी ने इस माह के शुरुआत में घोषणा की थी कि Nubia Red Magic 3 के साथ Nubia Alpha स्मार्टवॉच और Nubia Pods को भारत में इस साल मई में लॉन्च किया जाएगा।

नूबिया के जनरल मैनेज़र Ni Fei ने वीबो पर एक तस्वीर को पोस्ट किया है जिससे इस बात का पता चला है कि नूबिया रेड मैज़िक 3 (Nubia Red Magic 3) स्मार्टफोन को 28 अप्रैल 2019 को लॉन्च किया जाएगा।  तस्वीर से फोन के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन लॉन्च की जगह कंफर्म हो गई है।
 

Nubia Red Magic 3 गेमिंग फोन बीजिंग में होगा लॉन्च
Photo Credit: Ni Fei/ Weibo

गौर करने वाली बात यह है कि Nubia ने घोषणा की थी कि Red Magic 3 के साथ Nubia Alpha स्मार्टवॉच और Nubia Pods को भारत में इस साल मई में लॉन्च किया जाएगा। उपलब्धता और कीमत से संबंधित जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। नूबिया के जनरल मैनेज़र Ni Fei ने पिछले महीने Nubia Red Magic 3 के कुछ स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया था।

नया नूबिया स्मार्टफोन थर्मल मैनेजमेंट के लिए लिक्विड और एयर कूलिंग सिस्टम, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि Nubia Red Magic 3 के डिस्प्ले पैनल का रिफ्रेश रेट भी गेमिंग कंप्यूटर से अधिक हो सकता है। रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ या उससे भी ज्यादा हो सकता है। Nubia Red Magic 3 में जान फूंकने के लिए 3,800 एमएएच की बैटरी और 4डी वाइब्रेशन सिस्टम हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nubia Red Magic 3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  2. 9100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला iQOO का जबरदस्त स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  5. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  6. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  7. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  8. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  9. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.