Nubia Red Magic 3S गेमिंग फोन हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से है लैस

Nubia Red Magic 3S Gaming Phone: नूबिया रेड मैजिक 3एस गेमिंग फोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें हैंडसेट की कीमत, डिज़ाइन और इसकी खूबियों के बारे में।

Nubia Red Magic 3S गेमिंग फोन हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से है लैस

Nubia Red Magic 3S Gaming Phone: नूबिया रेड मैजिक 3एस गेमिंग फोन में है Snapdragon 855 Plus SoC

ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 3S Price 2,999 चीनी युआन से शुरू
  • नूबिया रेड मैजिक 3एस गेमिंग फोन में है 16 मेगाबपिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • Nubia Red Magic 3S Gaming Phone में 5,000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
Nubia Red Magic 3S Gaming Phone: नूबिया रेड मैजिक 3एस गेमिंग फोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह गेमिंग फोन Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और यूएफएस 3.0 स्टोरज के साथ उतारा गया है। फोन का डिज़ाइन तो Nubia Red Magic 3 की तरह है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन अपग्रेड किए गए हैं। Nubia Red Magic 3S में एक्टिव लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ इंटरनल टर्बो फैन है। इसके अलावा फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Nubia Red Magic 3S price

चीनी मार्केट में नूबिया रेड मैजिक 3एस के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,100 रुपये), 12 जीबी रैम / 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,200 रुपये) है। फोन 9 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। Nubia Red Magic 3S के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, ब्लैक और रेड।
 

Nubia Red Magic 3S specifications, डिज़ाइन

नूबिया रेड मैजिक 3एस में डिस्प्ले के ऊपरी और निचले हिस्से में पतले बेजल, सिंगल रियर कैमरा सेटअप और रेड मैजिक 3 के जैसा समान बैक पैनल डिजाइन है। फोन के पिछल हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेड मैजिक 3एस एंड्रॉयड पाई पर आधारित रेडमैजिक ओएस 2.1 पर चलता है और इसमें डुअल-सिम स्लॉट है। फोन में 6.65 इंच का फुलएचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड है, इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और ब्राइटनेस 430 निट्स है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.75 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।  

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4जी एलटीई आदि शामिल है। Red Magic 3S की लंबाई-चौड़ाई 171.7x78.5x9.65 मिलीमीटर और वजन 215 ग्राम है। फोन में डुअल-फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स, DTS: X और 3डी साउंड टेक्नोलॉजी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »