अब 65 रुपये देकर हर महीने मिलेगा 50 जीबी आईक्लाउड स्टोरेज

अब 65 रुपये देकर हर महीने मिलेगा 50 जीबी आईक्लाउड स्टोरेज
विज्ञापन
आईओएस 9 ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्च के साथ ऐप्पल ने आईक्लाउड के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए स्टोरेज स्पेस में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा ज्यादा स्टोरेज के सब्सक्रिप्शन कीमत में भी कटौती की गई है। वहीं, 5 जीबी मुफ्त स्टोरेज का ऑफर अब भी बरकरार है।

(यह भी पढ़ें: आईओएस 9 लाया है बेहतर बैटरी लाइफ के साथ और भी बहुत कुछ)

इससे पहले, 20 जीबी आईक्लाउड स्टोरेज के लिए 60 रुपये,100 जीबी के लिए 250 रुपये और 1 टीबी के लिए 1,200 रुपये हर महीने चुकाने पड़ते थे। नए ऑफर के तहत, अब 50 जीबी के लिए हर महीने 65 रुपये देने होंगे। वहीं, 200 जीबी के लिए 190 रुपये और 1 टीबी के लिए 650 रुपये लगेंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि कीमत में बेस प्राइस को 60 रुपये से बदलकर 65 रुपये कर दिया गया है। शायद इसकी वजह डॉलर की तुलना में रुपये का कमज़ोर होना हो। अगर ऐसा है तो हम आने वाले दिनों में इंडियन ऐप स्टोर पर ऐप की कीमतों में बदलाव भी देखेंगे, यानी 0.99 डॉलर वाले ऐप्स की कीमत 60 रुपये की जगह 65 रुपये हो जाएगी। संभव है कि कंपनी इसी बेस प्राइस के आधार पर बाकी ऐप्स की कीमत भी तय करे। यानी 9.99 डॉलर का ऐप 600 रुपये के बजाए 650 रुपये में मिलेगा। कुछ ऐसा ही हमें क्लाउड स्टोरेज की कीमत में देखने को मिला है।

जिन यूज़र ने आईक्लाउड स्टोरेज को सब्सक्राइब किया है वे अपने आप ही नए स्टोरेज/कीमत में अपग्रेड हो जाएंगे। इस बदलाव के बाद ऐप्पल के आईक्लाउड स्टोरेज की कीमत उसके प्रतिद्वंद्वियों के पास पहुंच गई है। ड्रॉपबॉक्स पर 2 जीबी की स्टोरेज मुफ्त मिलती है, जबकि 1 टीबी के लिए हर महीने 9.99 डॉलर (करीब 660 रुपये) चुकाने पड़ते हैं। गूगल ड्राइव पर आप 15 जीबी स्पेस मुफ्त इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद 100 जीबी स्टोरेज के लिए हर महीने 1.99 डॉलर (करीब 130 रुपये) लगते हैं और 1 टीबी के लिए 9.99 डॉलर (करीब 660 रुपये)।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  2. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  3. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  4. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  5. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  7. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  8. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  9. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  10. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »