आईओएस 9 लाया है बेहतर बैटरी लाइफ के साथ और भी बहुत कुछ

आईओएस 9 लाया है बेहतर बैटरी लाइफ के साथ और भी बहुत कुछ
विज्ञापन
ऐप्पल ने बुधवार को अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 9 रिलीज कर दिया। आईफोन और आईपैड का इस्तेमाल करने वाले यूज़र नए सॉफ्टवेयर अपडेट को मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि अपडेट के बाद डिवाइस की बैटरी लाइफ में सुधार होगा। इसके अलावावर्चुअल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर सीरी पहले की तुलना ज्यादा स्मार्ट होगा।

(यह भी पढ़ें: आईओएस 9 के 15 फीचर जो आपके आईपैड और आईफोन को बनाएंगे पहले से बेहतर)

आईओएस 9 के जरिए ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। मुख्य तौर पर, पहले के फ़ीचर के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।

ऐप्पल वाच के लिए भी बुधवार को नया सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज किया जाना था, लेकिन यह ऐन मौके पर टाल दिया गया। जानकारी दी गई है कि ऐप्पल ने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में बग पाया है। इसके अलावा मैकबुक इस्तेमाल करने वाले यूज़र साल के अंत तक 'एल कैप्टन' नाम का अपडेट पाएंगे।

अपडेट के खास फ़ीचर

1. बेहतर बैटरी लाइफ
नया लो पावर मोड डिवाइस की बैटरी लाइफ को और बेहतर बनाएगा। इस मोड में गैर-जरूरी टास्क बंद हो जाएंगे, जैसे कि विज़ुअल इफेक्ट्स और ऑटोमैटिक डाउनलोड। अब फोन बैकग्राउंड में पहले की तुलना में नए मेल और ऐप्स के लिए नए कंटेंट को बार-बार चेक नहीं करेगा।

2. नेविगेशन
मुख्य होम स्क्रीन पर लेफ्ट से राइट स्वाइप करके आप नए सर्च स्क्रीन पर पहुंच जाएंगे। सीरी वर्चुअल असिस्टेंट आपको अक्सर इस्तेमाल किए गए कॉन्टेक्ट्स और ऐप्स का सुझाव देगा। अगर आप दो ऐप के बीच में बदलाव करते हैं तो लेफ्ट कॉर्नर में आपको एक नया बैक बटन नज़र आएगा जिस पर टैप करके आप उस ऐप पर कर रहे पुराने एक्शन पर सीधा वापस जा सकते हैं।

3. और इंटेलिजेंट होगा सीरी फीचर
आईओएस में सीरी फीचर नए डिजाइन में उपलब्ध होगा और पहले से ज्यादा स्मार्ट भी होगा। मीटिंग रिमाइंडर से लेकर फोटो और वीडियो को तेजी से सर्च करने की सुविधा, सीरी फीचर बिना किसी यूज़र प्राइवेसी के उल्लंघन किए पहले की तुलना में ज्यादा प्रोएक्टिव होगा। यूज़र पैटर्न को ख्याल रखते हुए यह फीचर आपको बिना टाइप किए ही ऐप रन करने या फिर किसी को कॉन्टेक्ट करने का सुझाव देगा। चाहे मीटिंग के लिए रिमाइंडर देना हो या फिर बाहर ट्रैफिक का हाल, सारी जानकारी आपको अपने आप मिलती रहेगी। आप दिन के किसी खास वक्त या फिर किसी खास लोकेशन पर क्या सुनना पंसद करते हैं, सीरी फीचर इसका भी ख्याल रखेगा। यानी आप जिम में जैसे ही हेडफोन्स लगाते हैं या फिर दफ्तर जाने के लिए कार में बैठते है, सीरी फीचर आपके पसंदीदा म्यूजिक ऐप का प्लेबैक कंट्रोल डिस्प्ले कर देगा।

4. मल्टीटास्किंग फीचर  
कंपनी ने खासकर आईपैड यूजर्स के लिए नया मल्टीटास्किंग फीचर डेवलप किया है। यह फीचर आपको एक ही समय पर दो ऐप इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। यानी आप स्क्रीन पर एक समय में दो ऐप खोल कर एक साथ ही उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। नए Picture-in-Picture फीचर में यूजर को इंटरनेट ब्राउज करने, ईमेल लिखने या दूसरे ऐप इस्तेमाल करने के साथ वीडियो देखने की भी सुविधा मिलेगी।

5. ट्रांजिट डायरेक्शन के साथ मैप्स
आईओएस 9 में मैप्स ऐप भी अपने अपग्रेडेड वर्जन में नजर आएगा। इसमें ट्रांजिट डायरेक्शन की सुविधा भी रहेगी। अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो मैप्स पर बस, ट्रेन और सबवे की जानकारी ले सकते हैं। और नए नियरबाय फीचर के जरिए आप आसपास के इलाके में फूड, ड्रिंक और शॉपिंग से लेकर और भी जरूरत की जानकारियां चुटकियों में पा सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
अपने डिवाइस का बैकअप बना लें। इसके बाद सेटिंग्स विकल्प में "General" के बाद "Software Update" पर जाएं। आपको 1.3 गीगाबाइट्स के फ्री स्पेस की ज़रूरत पड़ेगी।

इसके अलावा ये अपडेट साल 2011 या उसके बाद रिलीज किए गए आईफोन या आईपैड के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि सारे फीचर पुराने मॉडल के साथ काम नहीं करेंगे। नए डिवाइस इन अपडेट के साथ आएंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »