Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!

कहा जा रहा है कि फोन की भारत में कीमत 25,000 रुपये के करीब हो सकती है।

Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!

Nothing Phone (4a) का अफॉर्डेबल ऑप्शन होगा अपकमिंग फोन।

ख़ास बातें
  • फोन में 8GB रैम देखने को मिलेगी।
  • यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 OS के साथ आने वाला है।
  • फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU बताया गया है।
विज्ञापन

Nothing Phone (4b) को लेकर तेजी से अपडेट आने शुरू हो गए हैं। कंपनी ने हाल ही में (b) सीरीज के इस डिवाइस को टीज किया था जिसके बाद पता चला कि ब्रांड Nothing Phone 4(b) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। Nothing Phone 4(b) जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रहा है जिसकी लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। अब इसके लॉन्च से पहले फोन को बेंचमार्क लिस्टिंग में भी देखा गया है जहां से इसके महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होता है। आइए जानते हैं विस्तार से Nothing Phone 4(b) के बारे में अभी तक की खास बातें। 

Nothing Phone 4(b) का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। फोन भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने खुलासा किया है कि यह फोन Flipkart के माध्यम से भारत में लॉन्च होगा। इसी के साथ Nothing Phone 4(b) को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench (via) लिस्टिंग में भी देखा गया है। यहां से फोन के अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होता है। Nothing Phone 4(b) की गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन में 8GB रैम देखने को मिलेगी। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 OS के साथ आने वाला है। 

Nothing Phone 4(b) में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU बताया गया है। फोन में दमदार परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। इसके चिपसेट के मुख्य परफॉर्मेंस कोर 2.30GHz पर क्लॉक्ड हैं जबकि अन्य कोर 1.80GHz पर क्लॉक्ड होंगे। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 1088 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसे 3,155 पॉइंट्स का स्कोर मिला है। 

Nothing Phone (4a) का अफॉर्डेबल ऑप्शन इसे कहा जा रहा है। फोन की कीमत को लेकर कई कयास लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि फोन की भारत में कीमत 25,000 रुपये के करीब हो सकती है। फोन में रियर साइड में सिंगल कैमरा बताया गया है। यानी कुल मिलाकर कंपनी इसे अबतक के सबसे अफॉर्डेबल नथिंग फोन के रूप में पेश कर सकती है। फोन का लॉन्च 7 जुलाई के लिए निर्धारित है। उससे पहले इसके कई और स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठ सकता है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,224x2,720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »