Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च

Nothing Phone 4a सीरीज में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस चिपसेट की जानकारी नहीं दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 20:57 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Nothing Phone 4a और Nothing 4a Pro शामिल हो सकते हैं
  • Nothing Phone 4a सीरीज में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा
  • भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च किया गया था

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च किया गया था

स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली Nothing की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Nothing Phone 4a और Nothing 4a Pro शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने टीजर दिए हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Nothing ने बताया है कि Nothing Phone 4a सीरीज में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि Nothing Phone 4a सीरीज में ऑक्टाकोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। Nothing Phone 4a में 6.7 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

इस सीरीज के बेस मॉडल में 5,400 mAh की बैटरी 50 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Nothing Phone 4a के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का यूरोप में प्राइस 409 डॉलर (लगभग  43,800 रुपये) और 12 G + 256 GB वाले वेरिएंट का 449 डॉलर (लगभग 48,000 रुपये) का हो सकता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Nothing Phone 4a Pro के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 499 यूरो (लगभग 53,400 रुपये) और 12 GB + 256 GB का 569 यूरो (लगभग 61,000 रुपये) का हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए सिल्वर, पिंक और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है। Nothing Phone 3a Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले (1,080 x 2,392 पिक्सल्स) 120 Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.