Nothing Phone (3a) vs Phone (2a): ज्यादा कीमत में कितना बेहतर हुआ Nothing Phone 3a? जानें यहां

Nothing Phone (2a) अभी भी एक मिडरेंज स्मार्टफोन के रूप में मौजूद है जो सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मार्च 2025 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू है।
  • अपनी IP रेटिंग, प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग से यह ध्यान खींचता है।
  • नए फोन में पुराने मॉडल Nothing Phone (2a) की तुलना में कई अपग्रेड्स हैं।

Nothing Phone (3a) में भी पिछले मॉडल की तरह 5,000mAh बैटरी मिलती है।

Nothing ने हाल ही में अपना नया फोन Nothing Phone (3a) लॉन्च किया है। फोन में पुराने मॉडल Nothing Phone (2a) की तुलना में कई अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं। इनमें इसका पावरफुल Snapdragon चिपसेट, फोन का बड़ा और बेहतर डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स खासतौर पर ध्यान खींचते हैं। बावजूद इसके, Nothing Phone (2a) अभी भी एक मिडरेंज स्मार्टफोन के रूप में मौजूद है जो सस्ते में खरीदा जा सकता है। लेकिन नया Nothing Phone (3a) बढ़ी हुई कीमत के साथ कितना बेहतर हुआ है, इसका पता आप दोनों फोन की तुलना करके यहां लगा सकते हैं। 

Design, Display 
Nothing Phone (3a) में कंपनी का ट्रांसपेरेंट सिग्नेचर डिजाइन मिलता है। इसमें तीन LED स्ट्राइप्स दिए गए हैं। नोटिफिकेशन, कॉल, चार्जिंग आदि के समय ये अलग-अलग तरीके से चमक उठते हैं। इन्हें फोटोग्राफी के समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने पहली बार इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप इस्तेमाल किया है। अबकी बार फोन में पावर बटन के नीचे एक और खास बटन Essential key के नाम से दिया गया है। इससे स्क्रीनशॉट, ऑडियो रिकॉर्ड जैसे फंक्शन सिंगल प्रेस में किए जा सकते हैं। इसमें IP64 रेटिंग है जबकि पुराने मॉडल में IP54 रेटिंग दी गई थी। 

नए मॉडल में 6.77 इंच का डिस्प्ले है जबकि पुराने में 6.7 इंच डिस्प्ले मिलता है। फोन में AMOLED पैनल लगा है और रिफ्रेश रेट भी 120Hz है। Nothing Phone (3a) में 3000 निट्स की ब्राइटनेस आती है जबकि पुराने मॉडल में यह 1300 निट्स है। ब्राइटनेस को छोड़कर डिस्प्ले के मामले में बहुत मोटा अंतर यहां आपको महसूस नहीं होगा। 

Camera
Nothing Phone (3a) में कंपनी ने कैमरा में सबसे बड़ा अपग्रेड 50MP टेलीफोटो लेंस के रूप में किया है। यह 8X तक जूम शॉट्स कैप्चर कर सकता है। प्राइमरी कैमरा अभी भी 50MP का है। अल्ट्रावाइड सेंसर को घटाकर 8MP का कर दिया गया है। जूम फीचर को छोड़कर कैमरा परफॉर्मेंस में खास अंतर आपको दिखाई नहीं देगा। 
Advertisement

Processor 
Nothing Phone (2a) में कस्टमाइज्ड Dimensity 7200 Pro दिया गया है। वहीं, नए मॉडल में कंपनी ने Snapdragon 7s Gen 3 के साथ दांव खेला है। यह चिपसेट बेहतर सीपीयू परफॉर्मेंस देता है। कुल मिलाकर नए फोन में बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। 
Advertisement

Battery 
Nothing Phone (3a) में भी पिछले मॉडल की तरह 5,000mAh बैटरी मिलती है। नया प्रोसेसर होने के कारण यह थोड़े ज्यादा समय तक चलती है। दावा किया गया है कि यह लगभग 1 घंटा ज्यादा चलती है। कंपनी ने चार्जिंग स्पीड भी बढ़ाकर दी है जो कि पुराने मॉडल की 45W से नए मॉडल में 50W हो गई है। लेकिन वायरलेस चार्जिंग फीचर दोनों में से किसी मॉडल में नहीं मिलता है। 
Advertisement

Price
Nothing Phone (3a) की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू है, जबकि Nothing Phone (2a) की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। Nothing Phone (3a) जाहिर तौर पर पुराने मॉडल का एक बेहतर अपग्रेड बनकर आया है। अपनी IP रेटिंग, प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग से ध्यान खींचता है। कहा जा सकता है कि नया फोन बढ़ी हुई कीमत में ज्यादा बेहतर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस यूजर को ऑफर करता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp 120Hz display
  • Fun and engaging software
  • Variety of cameras
  • Good daylight cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light video needs work
  • IP rating could have been better
  • Does not support HDR10+ video streaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  4. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  2. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  3. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  4. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  5. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  6. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
  7. पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...
  8. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  9. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
  10. iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.