Nothing Phone (3a) Pro vs Redmi Note 14 Pro+: Rs 30 हजार की रेंज में कौन सा फोन बेस्ट? जानें यहां

दोनों ही डिवाइसेज में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 SoC मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 09:13 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी का फोन बैटरी और फास्ट चार्जिंग के मामले में आगे है।
  • नथिंग फोन थोड़े सस्ते दाम में ज्यादा दमदार कैमरा, बड़ा डिस्प्ले देता है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Nothing Phone (3a) Pro vs Redmi Note 14 Pro+: दोनों ही स्मार्टफोन्स में रियर में ग्लास पैनल दिया गया है।

Nothing Phone (3a) सीरीज को कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में उतारा है। नथिंग के फोन अपने यूनीक डिजाइन और बेहतर फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। खास बात यह कि कंपनी फोन को अफॉर्डेबल प्राइस में लाने की कोशिश करती है। Nothing Phone (3a) Pro का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद कई दिग्गज ब्रांड के स्मार्टफोन्स से है। एक ऐसा ही ब्रांड है Xiaomi जिसका Redmi Note 14 Pro+ इस फोन को टक्कर देता है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स में क्या है खास, और कौन सा फोन है ज्यादा दमदार! 

Nothing Phone (3a) Pro vs Redmi Note 14 Pro+: Design & Display
Advertisement
Nothing Phone (3a) Pro में इसका खास आइकॉनिक डिजाइन मिलता है। जिसमें Glyph LED लाइटिंग इंटरफेस दिया गया है। इसमें तीन LED स्ट्राइप्स दी गई गई हैं। डिजाइन के मामले में Redmi Note 14 Pro+ में ज्यादा कुछ अलग देखने को नहीं मिलता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में रियर में ग्लास पैनल दिया गया है। रेडमी के फोन में एल्युमीनियम का फ्रेम दिया गया है जबकि नथिंग फोन में प्लास्टिक का मिडल फ्रेम मिलता है। 

Nothing Phone (3a) Pro में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसी बीच Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच का AMOLED पैनल मिलता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 
Advertisement

Processor
दोनों ही डिवाइसेज में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 SoC मिलता है। नथिंग के Phone (3a) Pro में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जबकि रेडमी फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है।  
Advertisement

Battery 
Nothing Phone (3a) Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Redmi Note 14 Pro+ में 5,110mAh की बड़ी बैटरी है और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी का फोन यहां पर बैटरी और चार्जिंग के मामले में आगे निकल जाता है। 
Advertisement

Camera
दोनों ही स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Nothing Phone (3a) Pro में 50MP का मेन कैमरा है, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसका पेरिस्कोप सेंसर 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Redmi Note 14 Pro+ में 50MP मेन कैमरा मिलता है, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलता है। इसका टेलीफोटो कैमरा 2.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां दिया गया है।  

Price
Redmi Note 14 Pro+ की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, नथिंग का फोन इसी कंफिग्रेशन में 29,999 रुपये में आता है। बैंक ऑफर के साथ यह 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कुल मिलाकर देखें तो रेडमी का फोन बैटरी और फास्ट चार्जिंग के मामले में आगे है। वहीं नथिंग फोन थोड़े सस्ते दाम में ज्यादा दमदार कैमरा, बड़ा डिस्प्ले ऑफर करता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Improved camera performance
  • Clean, bloat-free UI experience
  • Decent battery life
  • Bad
  • Charging speed could be better
  • The IP rating could be better
  • Wide-angle could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • Bad
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.