Nothing Phone (3a), (3a) Pro के कैमरा का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें

Nothing 4 मार्च को Nothing Phone (3a) सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2025 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Nothing 4 मार्च को Nothing Phone (3a) सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है।
  • Nothing Phone (3a) की कीमत लगभग 25,000 रुपये से शुरू होगी।
  • Nothing Phone (3a) Pro की कीमत 30,000 रुपये हो सकती है।

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing 4 मार्च को Nothing Phone (3a) सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही में दोनों मॉडल के कैमरा सेटअप के बारे में नई लीक में खुलासा हुआ है। लाइनअप में दो फोन Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro शामिल होने की उम्मीद है। दोनों में बहुत सारे सामान हार्डवेयर होंगे लेकिन उनके कैमरा कॉन्फिगरेशन अलग-अलग होंगे। आइए Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone (3a), (3a) Pro Price


कीमत की बात करें तो अफवाह है कि भारत में Nothing Phone (3a) की कीमत लगभग 25,000 रुपये से शुरू होगी, जबकि Phone (3a) Pro की कीमत 30,000 रुपये हो सकती है।


Advertisement
Nothing Phone (3a), (3a) Pro Specifications


उम्मीद है कि दोनों मॉडल में कई स्पेसिफिकेशंस समान होंगे। इनमें स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। फोन IP64 रेटिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस होंगे। कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शामिल होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, असली बदलाव तीसरे कैमरे में होगा। पहली बार Nothing एक अलग टेलीफोटो लेंस शामिल कर रहा है, लेकिन दोनों मॉडल में अलग-अलग तरीके से लगाएंगे। Phone (3a) में कथित तौर पर 2x टेलीफोटो कैमरा होगा, जबकि (3a) Pro में सोनी Lytia LYT-600 सेंसर का उपयोग करके ज्यादा कैपेबल 3x ऑप्टिकल जूम कैमरा से लैस होगा। इससे (3a) Pro को जूम शॉट्स और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में बेहतर लाभ मिल सकता है।
Advertisement
  इस बीच नथिंग ने Phone (3a) सीरीज के लिए कैमरा डिजाइन टीज किया। कल एक ट्वीट में कंपनी ने दो अलग-अलग लेआउट एक वर्टिकल सेटअप में और दूसरे एल-साइज पैटर्न में डॉट्स की फोटो शेयर कीं थी। यह साफ नहीं है कि कौन सा डिजाइन Phone (3a) या (3a) Pro का है, लेकिन टीजर से पता चला है कि ये एक जैसे नहीं दिखेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.