Nothing Phone 3 की भारत में कीमत लीक! Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से होगा लैस

Nothing Phone 3 : फोन की कीमत 40,000 रुपये से 45000 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 अगले कुछ महीनों में हो सकता है लॉन्‍च
  • 40,000 रुपये से 45000 रुपये के बीच रहेगी कीमत
  • फोन में Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया जाएगा

Nothing Phone 3 पिछले साल आए Nothing Phone 2 से कई अपग्रेड लिए हुए होगा।

टेक ब्रैंड नथिंग (Nothing) इस साल Nothing Phone 3 को लॉन्‍च कर सकता है। यह Nothing Phone 2 का सक्‍सेसर होगा, जिसे पिछले साल जुलाई में लाया गया था। नए नथिंग फोन की लॉन्‍च टाइमलाइन के बारे में अभी कोई ऑफ‍िशियल इन्‍फर्मेशन नहीं है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि डिवाइस जुलाई में लॉन्‍च होगी। फोन के स्‍पेक्‍स को लेकर ज्‍यादा जानकारी नहीं है। हालांकि एक रिपोर्ट में इसके प्रोसेसर और प्राइस रेंज का अनुमान लगाया गया है।  

इंडस्‍ट्री के सोर्सेज का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Nothing Phone 3 को क्वालकॉम के नए Snapdragon 8s Gen 3 SoC से पैक किया जा सकता है। फोन की कीमत 40,000 रुपये से 45000 रुपये हो सकती है। रिपोर्ट में दावा है कि यूके स्थित OEM अभी प्रीमियम हैंडसेट सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना नहीं बना रहा है और 20,000 रुपये से 40,000 रुपये की रेंज में खुद को मजबूत करना चाहता है। रिपोर्ट के अनुसार, संभवतः यही कारण है कि नथिंग में अधिक हाई-एंड चिपसेट का इस्‍तेमाल किए जाने की उम्‍मीद नहीं है। 

उम्‍मीद है कि Nothing Phone 3 पिछले साल आए Nothing Phone 2 से कई अपग्रेड लिए हुए होगा। Phone 2 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी, 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले जैसी खूबियां हैं। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। 

लॉन्‍च के वक्‍त Nothing Phone 2 के भारत में प्राइस 8GB + 128GB मॉडल के लिए 44,999 रुपये थे। इसका 12GB + 256GB मॉडल और 12GB + 512GB वेरिएंट 49,999 और 54,999 रुपये में लिस्‍ट किया गया था। फोन को डार्क ग्रे और वाइट कलर आप्‍शंस में लिया जा सकता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • Bad
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.