Flipkart Big Billion Days Sale 2024 में 20 हजार से भी सस्ता हो गया Nothing Phone 2a, जानें पूरी डील

Nothing Phone 2a का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2024 में 20 हजार से भी सस्ता हो गया Nothing Phone 2a, जानें पूरी डील

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 2a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nothing Phone 2a में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Flipkart पर सभी ग्राहकों के लिए Flipkart Big Billion Days Sale 2024 का आज पहला दिन है। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये है और आप स्मार्टफोन पर कोई ऐसी डील तलाश रहे हैं, जिसमें आपको बेहतर फीचर्स मिले तो आपका इंतजार अब पूरा होना वाला है। जी हां इस साल मार्च में लॉन्च हुआ Nothing Phone 2a सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। सेल कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए Nothing Phone 2a पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nothing Phone 2a Price & Discount


कीमत की बात की जाए तो Nothing Phone 2a का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन मार्च, 2024 में 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से 4 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।


Nothing Phone 2a Specifications


Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल, 30Hz से 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 394ppi पिक्सल डेंसिटी है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर चलता है। नथिंग फोन 2ए में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फास्ट चार्जिंग के जरिए यह बैटरी सिर्फ 23 मिनट में 0-50 प्रतिशत और 59 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nothing Phone 2a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.74 मिमी, चौड़ाई 76.32 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • कमियां
  • Plastic build
  • Slow storage
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »