मात्र 21,999 रुपये में मिल रहा Nothing Phone (2a) 5G, यहां गिरी कीमत

अगर 20 हजार रुपये के करीब बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Nothing Phone (2a) 5G बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nothing Phone 2a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nothing Phone 2a में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर है।

Nothing Phone (2a) 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

अगर नया Nothing फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट 20 हजार रुपये के करीब है तो आपके लिए Nothing Phone (2a) 5G बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Nothing Phone (2a) 5G पर मिलने वाली डील्स और डिस्काउंट के साथ-साथ फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nothing Phone (2a) 5G Price & Deals


Nothing Phone (2a) 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank डेबिट या क्रेडिट कार्ड से 2 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 23,400 रुपये की छूट मिल सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
Nothing Phone 2a Specifications


Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और 30Hz से 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 2a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.74 मिमी, चौड़ाई 76.32 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 190 ग्राम है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.