Nothing Phone 2 के पहले अपडेट में कैमरा हुआ बेहतर, डिजाइन में जुड़े फीचर्स

इस अपडेट का साइज 105 MB का है। Nothing ने अपने चेंजलॉग में बताया है कि गूगल प्ले स्टोर पर Glyph कंपोजर उपलब्ध हो गया है

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • इस अपडेट का साइज 105 MB का है
  • इससे यूजर्स नई रिंगटोन्स को क्रिएट और रिकॉर्ड कर सकेंगे
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री 21 जुलाई से शुरू होगी

इस अपडेट में कैमरा पर अधिक फोकस किया गया है

पिछले सप्ताह लॉन्च हुए Nothing Phone 2 की भारत में बिक्री शुरू नहीं हुई है। हालांकि, इससे पहले ही इस फर्म ने नए स्मार्टफोन के पहले अपडेट को रिलीज कर दिया है, जिससे नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही बहुत से सुधार भी किए गए हैं। हालांकि, देश में इस स्मार्टफोन के अधिकतर यूजर्स अपनी यूनिट्स प्राप्त करने के बाद ही यह अपडेट कर सकेंगे। इस अपडेट में कैमरा पर अधिक फोकस किया गया है। 

Gadgets 360 को मिली Nothing Phone 2 की रिव्यू यूनिट के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के तौर पर Nothing OS 2.0.1 अपडेट प्राप्त हुआ है। इस अपडेट का साइज 105 MB का है। Nothing ने अपने चेंजलॉग में बताया है कि गूगल प्ले स्टोर पर Glyph कंपोजर उपलब्ध हो गया है। इससे यूजर्स नई रिंगटोन्स को क्रिएट और रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके साथ ही Uber ऐप के लिए Glyph प्रोग्रेस बार को एक डिजाइन फीचर के तौर पर जोड़ा गया है। यह रियर पैनल पर इंडिकेटर्स में से एक है जिसका इस्तेमाल यह बताने में होता है कि उबर की कैब को पहुंचने में कितना समय लगेगा। 
Advertisement

इसके अलावा नए विजेट्स दिए गए हैं जिन्हें ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले (AOD) का इस्तेमाल कर लॉक स्क्रीन पर जोड़ा जा सकता है। यूजर्स अपने सबसे अधिक इस्तेमाल वाले क्विक सेटिंग्स विजेट्स/टाइल्स को भी होम या लॉक स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं। इस अपडेट में कैमरा से जुड़े कुछ सुधार किए गए हैं। कैमरा पोट्रेट मोड अब क्लोज-अप शॉट्स के लिए 2x जून को सपोर्ट करता है। Nothing Phone 2 के 50 मेगापिक्सल के कैमरा में हाई रिजॉल्यूशन कैमरा मोड में मोशन कैप्चर के लिए सपोर्ट मिलने लगा है और HDR भी बेहतर हुआ है। इसके साथ ही 4x और 10x जूम में फोटोज की क्लैरिटी भी बढ़ी है। Nothing का कहना है कि थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ इस्तेमाल करने पर कैमरा के परफॉर्मेंस में भी इस अपडेट के साथ सुधार हुआ है। इस स्मार्टफोन की चार्जिंग में भी अपडेट के साथ सुधार किया गया है। 

Nothing Phone 2 के 8 GB + 12 8GB वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 49,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 54,999 रुपये है। यह डार्क ग्रे और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 21 जुलाई से Flipkart और चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए होगी। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.